एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर विपक्ष ने घेरा तो बीजेपी बोली, 'चाहते क्या हैं, जब पीएम मोदी ने कह दिया तो...'

BJP PC On Manipur: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. ये हमारे लिए ये गंभीर विषय है.

BJP On Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर है. विपक्षी पार्टियां पीएम मोदी से संसद में बयान देने की मांग कर रही हैं. इस बीच बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी पार्टियों पर सवाल उठाए हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार (20 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''जो घटना मणिपुर की है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. हम सभी मर्माहत हैं. हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने आज कड़े शब्दों में उसकी निंदा की है, कार्रवाई का आग्रह किया है. महिलाओं की सुरक्षा के बारे में देश में जाग्रती लाने की बात की है. मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान-छत्तीसगढ़ का भी जिक्र किया उन्होंने.''

'हम इस पर बहस चाहते थे संसद के दोनों सदनों में'

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''हम इस पर बहस चाहते थे लोकसभा में, संसद के दोनों सदनों में, ये हमारे लिए गंभीर विषय है, होना भी चाहिए. नरेंद्र मोदी की सरकार देश की बहन-बेटियों की इज्जत के बारे में बहुत ही गंभीर और संवेदनशील है. किसी प्रदेश में हों लेकिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''आज ये बहुत पीड़ा की बात है कि जब भाजपा की ओर से राज्यसभा में पीयूष गोयल जी और लोकसभा में प्रह्लाद जी ने साफ-साफ कहा था कि हम मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार हैं तो कांग्रेस पार्टी और विपक्ष किस क्लॉज में चर्चा हो इसी पर बहस कर रहे हैं. तो आपके लिए वहां की घटना इंपोर्टेंट नहीं है, बहस का क्लॉज इंपोर्टेंट है.'' 

'जब प्रधानमंत्री ने उस मामले को इतना सख्ती से अपनी आवाज दी तो...'

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''जब प्रधानमंत्री जी ने सुबह-सुबह उस मामले को इतना सख्ती से अपनी आवाज दी तो उसमें तो देश में एक साझेदारी का संकेत जाना चाहिए था कि पूरी संसद एक है, पूरा देश एक है. इसका कितना पॉजिटिव मैसेज जाता मणिपुर में, आप समझ सकते हैं. लेकिन बहस... किस रूल में बहस की जाए. ये बहुत पीड़ादायक है. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.''

मुझे कांग्रेस से सवाल जरूर पूछना है कि आप चाहते क्या हैं?- रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''आज नॉर्थ ईस्ट देश के नजदीक आया है, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 बार नॉर्थ ईस्ट गए हैं. उनके सारे मंत्री 400 बार नॉर्थ ईस्ट गए हैं. कई प्रदेशों में भाजपा को बार-बार जिताया गया है और नॉर्थ ईस्ट की अलग मिनिस्ट्री बनाई गई है. किस तरह से वहां विकास के काम हो रहे हैं, आप भी जानते हैं. मनमोहन सिंह 10 साल तक राज्यसभा में थे या 20 साल तक आसाम से थे, वहां क्या हुआ छोड़ दीजिए, उस पर बहस नहीं करते हैं लेकिन आज मुझे कांग्रेस पार्टी से भाजपा के राष्ट्रीय मंच से सवाल जरूर पूछना है कि आप चाहते क्या हैं? संसद में सार्थक बहस चाहते हैं या रूल पर अपना ईगो चाहते हैं.''

'कांग्रेस पार्टी से और क्या अपेक्षा की जाए?'

उन्होंने कहा, ''हम सबका पूरा ये मानस था कि अगर ये बहस शुरू होती तो पूरे सदन में एक समझदारी बनती, साझेदारी बनती, एक सामूहिकता के भाव से एक बहुत ही सार्थक-रचनात्मक संदेश मणिपुर में जाता और वहां की महिलाओं और बेटियों को भी जाता. उससे मदद मिलती. हम इससे बहुत दुखी हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी से और क्या अपेक्षा की जाए? विशेष रूप से, हर सदन के पहले एक गुब्बारा छोड़ते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. बहस से भाग जाते हैं.''

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का हमला

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''मानसून सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदन शोर-शराबे में डूब गए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार मणिपुर में 3 मई के बाद के हालात पर संसद के अंदर प्रधानमंत्री के बयान और तत्काल चर्चा के लिए INDIA की मांग पर सहमत नहीं हुई. प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों की बैठक से पहले मीडिया के माध्यम से संसद के बाहर से ही देश के नाम संदेश देना अधिक उचित समझा. उनका संदेश अपने आप में इस बात पर चुप्पी है कि कैसे और क्यों तथाकथित डबल इंजन सरकार ने इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को होने दिया, जिसने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Manipur Viral Video: मणिपुर की घटना को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बताया शर्मनाक, बीजेपी से पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget