एक्सप्लोरर

Kuki Independence Day Parade: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लेकर परेड निकालने के लिए कुकी समुदाय को क्यों मांगनी पड़ी माफी? जानें वजह

Independence Day Celebration in Manipur: मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरछा तिरंगा पकड़कर परेड निकालने पर कुकी समुदाय के लोगों ने कहा कि उनका मकसद तिरंगे का अपमान करना नहीं था.

Manipur Kuki: फ्लैग कोड ऑफ कंडक्ट, 2002 के उल्लंघन और गलत तरीके से तिरंगा झंडा पकड़ने के लिए मणिपुर के कुकी नागरिक समाज समूह ने माफी मांगी है. उग्रवादी संगठनों की ओर से बंद के एलान के बीच 15 अगस्त को मणिपुर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. सड़कों पर परेड निकाली गईं और अलग-अलग कार्यक्रम हुए. परेड के एक वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है, जिसमें कुछ लोग गलत तरीके से तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर बवाल मचने के बाद कुकी समुदाय के एक समूह ने माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद तिरंगे का अपमान करना नहीं था.
 
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, तीन महीने से जारी हिंसा में सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचंदपुर में 15 अगस्त को कुकी लोगों ने  एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवक परेड कर रहे थे. इस दौरान उनके हाथ में तिरंगा झंडा भी था, जिसे उन्होंने तिरछा पकड़ा हुआ था. 

फ्लैग कोड ऑफ कंडक्ट, 2002 का उल्लंघन
जोमी काउंसिल स्टीयरिंग कमेटी ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया कि फ्लैग कोड ऑफ कंडक्ट, 2002 या नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 का उल्लंघन किया गया है, जैसा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ओर से आरोप लगाया गया है. वहीं, कुकी संगठन का कहना है कि उनका मकसद तिरंगे का अपमान करना नहीं था. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि इससे भारतीय नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

मणिपुर में कई उग्रवादी संगठनों की ओर से मंगलवार को सुबह से शाम तक आम बंद का आह्वान करने और पिछले तीन महीनों में जातीय हिंसा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान होने के चलते मंगलवार को राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोहों का उत्साह फीका रहा. बंद के चलते राज्य के ग्रामीण इलाकों में और इंफाल के बड़े हिस्सों में दुकानें व बाजार बंद रहे एवं सड़कें सुनसान रहीं. हालांकि, फिर भी कुछ जगहों पर लोगों ने 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. स्वतंत्रता दिवस के लिए दो दिनों से इंफाल में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए तैयारियां की जा रही थीं. शहर में मुख्य सड़कों और महत्वपूर्ण भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए और कुछ लोगों ने केंद्र के 'हर घर तिरंगा अभियान' में भी हिस्सा लिया और अपने आवास पर तिरंगा लगाया.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:
उड़ते विमान में 10 साल की लड़की के पैरों पर गिरी हॉट चॉकलेट, एयरलाइन बोली- हमसे गलती हुई, कराएंगे इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget