एक्सप्लोरर

Manipur Election 2022: मणिपुर में 'असम मॉडल' पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 5 पार्टियों के साथ किया गठबंधन

Manipur Election: कांग्रेस ने 5 दलों के साथ गठबंधन किया है, जिसमें लेफ्ट भी शामिल है. गठबंधन के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है.

Congress Assam Model: मणिपुर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने असम मॉडल अपनाया है. पार्टी ने 5 दलों के साथ गठबंधन किया है, जिसमें लेफ्ट भी शामिल है. गठबंधन के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है. इसमें सीपीआई, सीपीआईएम, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और जनता दल सेक्युलर शामिल है. पिछले साल असम में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया था. हालांकि ये प्रयोग सफल नहीं रहा था और गठबंधन 126 में से 50 सीट जीतने में ही सफल हो पाया था. 

मणिपुर में गठजोड़ अलग है और पार्टी को उम्मीद है कि वह बीजेपी को चुनौती दे सकती है. इसे "मणिपुर के लिए खुशी का दिन" बताते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, "यह गठबंधन विधानसभा चुनावों के लिए बनाया गया है. हम छह समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल चुनाव लड़ने के लिए एक साथ आए हैं." 2002 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे इबोबी सिंह ने कहा कि गठबंधन का एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम होगा. 

सीपीआई के राज्य सचिव सतिन कुमार ने कहा कि चुनावों के लिए हमने यह गठबंधन बनाया है, क्योंकि इस भूमि पर एक अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक, सांप्रदायिक पार्टी सत्ता में है. मणिपुर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नमिरकपम लोकेन सिंह ने कहा कि पार्टियां राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी को हराने के लिए आश्वस्त हैं.

कांग्रेस मणिपुर चुनाव के लिए पहले ही 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर चुकी है, जबकि सीपीआई ने 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों के तहत मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी और दूसरे चरण की 3 मार्च को होगी. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Polls 2022: जेपी नड्डा शाहजहांपुर में तो योगी मेरठ में करेंगे घर-घर प्रचार, मुजफ्फरनगर में अखिलेश-जंयत की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

UP Election 2022: लखनऊ कैंट सीट बीजेपी के लिए बनी 'सिरदर्द', तीन दावेदारों में किसे देगी टिकट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget