एक्सप्लोरर

अब बिहार के बाहर खेला! नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका, JDU के 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Manipur Politics: जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें से अब 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Manipur JDU MLA Joined BJP: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) को अब मणिपुर (Manipur) में बड़ा झटका लगा है. मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) में शामिल हुए हैं. बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं. एएम खाउटे और थांगजामअरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे.

मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जेडीयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार किया है. जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें से अब 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. एक विधायक अभी भी जेडीयू में है. 

बीजेपी लगा रही जेडीयू में सेंध

बहरहाल एक तरफ नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की बात हो रही है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार उनकी पार्टी में सेंध लगा रही है. जेडीयू को पिछले नौ दिनों में ये दूसरा झटका लगा है. इससे पहले 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

जेडीयू ने 2019 में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं. चुनाव नतीजों में जेडीयू बीजेपी के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि जेडीयू के 6 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे.  

नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी से तोड़ा था गठबंधन

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार में पिछले महीने ही बीजेपी से नाता तोड़ा था. नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) पर अपमानित करने और जेडीयू को तोड़ने के आरोप लगाते हुए खुद को एनडीए से अलग कर लिया था. इसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) ने आरजेडी (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन से हाथ मिलाया. महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर सीएम बने और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी. 

ये भी पढ़ें- 

JDU का बड़ा बयान, CM नीतीश कुमार नहीं हैं PM पद के उम्मीदवार, ललन सिंह ने कहा- सिर्फ विपक्ष को एकजुट कर रहे

Exclusive: कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष? अशोक गहलोत के साथ सोनिया और राहुल गांधी इन 2 नामों की भी कर रहे हैं चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी वीडियो बैन मामला: बवाल के बाद फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
PM मोदी वीडियो बैन मामला: फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget