एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने कहा- पैर की सूजन कम हुई है अभी और जांच की जाएंगीं

नंदीग्राम में कथित हमले के बाद ममता बनर्जी के बाएं टखने में चोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, उनकी सेहत में भी मामूली सुधार हुआ है.

कोलकाता: नंदीग्राम में कथित हमले में चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में “ मामूली सुधार हुआ है और वह स्थिर” हैं. सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने गुरुवार शाम को यह जानकारी दी.

डॉक्टरों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की 66 वर्षीय प्रमुख की विभिन्न जांचें की गई थीं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक हैं और इलाज से उन्हें लाभ हो रहा है.

सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, “ उनके बाएं पैर का एक्स-रे किया गया था जिसमें ‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ के बारे में पता चला है.”

गठिया रोग भी

‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ एक तरह का गठिया रोग होता है और यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतक नष्ट होने लगते हैं. डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं टखने और पैर की हड्डियों में गंभीर चोटें हैं. इसके अलावा, उनके बाएं कंधे, कलाई और गर्दन में भी चोटें हैं.

उनके कंधों, घायल टखने व पैर का भी एक्स-रे किया गया है. डॉक्टरों ने उनकी गर्दन का सीटी स्कैन भी किया है जबकि उनके पेट का यूएसजी किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके रक्त में सोडियम की मात्रा कम पाई गई है, जिसके लिए दवाई दी जा रही है.

स्वास्थ्य में हुआ सुधार

डॉक्टर ने बताया, “ उनके बाएं टखने की सूजन कम हुई है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है.” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को हल्का खाना दिया गया है.

यह पूछे जाने पर कि बनर्जी को अस्पताल से कब छुट्टी मिल सकती है तो डॉक्टर ने कहा कि छह डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. यह टीम शुक्रवार सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और फैसला करेगी. सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर शुक्रवार सुबह कई और चिकित्सा जांचें करने की योजना बना रहे हैं.

नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गयीं तथा उनके पैर और कमर में चोट आयी.

ये भी पढ़ें.

Coal Scam: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली को सीबीआई ने भेजा समन, पति और ससुर से भी होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
SIR पर महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता, बोलीं-' ये मुद्दा राहुल की चेतावनियों...'
SIR पर महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता, बोलीं-' ये मुद्दा राहुल की चेतावनियों...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget