एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का नया शिगूफा, कहा- सरकार अगले महीने फिर कर सकती है सर्जिकल स्ट्राइक

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए ममता बनर्जी ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखाने की मांग की थी. ममता बनर्जी का यह बयान बालाकोट में एयर स्ट्राइक के 15 दिन बाद आया है.

नई दिल्ली: एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार पर सवाल उठा चुकीं टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हैरान करने वाला बयान दिया है. ममता बनर्जी के मुताबिक अगले महीने एक फिर सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है.

ममता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने मुझे बताया है कि एक और हमला (स्ट्राइक) होगा. मैं नहीं कह सकती कि किस तरह का हमला. अप्रैल में तथाकथित....तथाकथित....तथाकथित के नाम पर. इसी वजह से यह (मतदान की प्रक्रिया) 19 मई तक जारी रहेगी.'' उन्होंने कहा, ''कृपया मुझे गलत तरीके से पेश नहीं करें. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. लेकिन पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करना भाजपा की योजना का हिस्सा है.'' उन्होंने कहा कि मैं इससे ज्यादा इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकती. ममता बनर्जी का यह बयान बालाकोट में एयर स्ट्राइक के 15 दिन बाद आया है.

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग चुकी हैं ममता बालाकोट में आतंकी शिवरों पर एयर स्ट्राइक के बाद राजनीतिक पार्टियों में टीएमसी ने ही सबसे पहले सरकार से इसके सबूत दिखाने की मांग की थी. विदेशी मीडिया की उन रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि तथ्यों के साथ सामने आने का मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें यह जानने का अधिकार है, इस देश के लोग यह जानना चाहते हैं कि बालाकोट में कितने मारे गए? वास्तव में बम कहां गिराया गया था? क्या यह लक्ष्य पर गिरा था?'

आज उम्मीदवारों का एलान कर सकतीं हैं ममता इस बीच खबर है कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर ममता बनर्जी आज एक बड़ी बैठक कर सकती हैं. इस बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान आज शाम साढ़े तीन बजे हो सकता है. पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में मतदान होगा. बड़े शहरों की बात करें तो 11 अप्रैल कूचबिहार, 18 अप्रैल दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, 23 अप्रैल मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद, 29 अप्रैल बर्दमान, आसनसोल, बोलपुर, वीरभूम, 6 मई हावड़ा, हुगली, श्रीरामपुर, 12 मई मेदनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम और 19 मई को दमदम, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता में वोट डाले जाएंगे.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget