एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बयान पर ममता का निशाना, कहा- क्या आप मेरे कपड़ों से तय कर सकते हैं कि मैं कौन हूं

Protest against Citizenship Amendment Act: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में जाधवपुर से जादू बाबू बाजार तक एक रैली निकाली. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या आप मेरे कपड़ों से तय कर सकते हैं कि मैं कौन हूं. उन्होंने कहा कि टोपी पहनने का ये मतलब नहीं है कि आप मुसलमान हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि आप कपड़ो से किसी को नहीं पहचान सकते. टोपी पहनने का ये मतलब नहीं है कि आप एक मुस्लिम हैं. ममता बनर्जी ने सवाल किया कि क्या आप मेरे कपड़ों से ये तय कर सकते हैं कि मैं कौन हूं?

बता दें कि रविवार को झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा था कि हिंसा फैलाने वालों की पहचान उनके कपड़ों से की जा सकती है. उन्होंने कहा था, ''कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं. ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है.''

आज ममता बनर्जी ने कोलकाता में जाधवपुर से जादू बाबू बाजार तक नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ रैली निकाली. इस दौरान टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां भी शामिल हुईं. रैली शुरू करने से पहले ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा नारा है, ‘’नो कैब, नो एनआरसी इन बंगाल.’’ ममता बनर्जी ने ये भी कहा, ‘’जामिया में बाथरूम में छात्रों को पीटा गया. यह अच्छा नहीं है, यह काफी शत्रुतापूर्ण है.’’

CAA के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर में भारी प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 7 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तीस लोग एनआरसी के डर से आत्महत्या कर चुके हैं. इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज दूसरे दिन रैली की. सोमवार को भी सेंट्रल कोलकाता में इसी तरह का प्रदर्शन किया गया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget