एक्सप्लोरर

नवीन पटनायक के घर ममता बनर्जी और अमित शाह ने साथ खाया खाना, नीतीश कुमार भी थे मौजूद

ममता बनर्जी और अमित शाह एक साथ खाना खाते हुए नजर आए. साथ में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे.

नई दिल्ली: ममता बनर्जी और अमित शाह एक साथ खाना खाते हुए नजर आए. साथ में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. मौका था पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का और जगह थी नवीन पटनायक का घर.

ये तस्वीर इस मायने में महत्वपूर्ण है कि ममता बनर्जी ने जोरदार तरीके से सीएए के खिलाफ आवाज उठाई है. वहीं अमित शाह सीएए के पुरजोर समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं. दोनों इस मुद्दे पर आमने सामने रहते हैं और अक्सर बयान भी देते हैं.

धुर विरोधी अमूमन इस तरह के शांत माहौल में कम ही दिखाई देते हैं. और यही कारण है कि जब ये दोनों लोग एक साथ दिखे तो खबर बन गई. नवीन पटनायक ने आवास पर दोनों ने एक साथ एक टेबल पर खाना खाया.

अब ये तस्वीर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन रही है. हालांकि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस बैठक में भाग नहीं लिया. आपको बता दें कि गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार ओडिशा पहुंचे थे.

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाह ने सीएए के समर्थन में एक रैली को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा- कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा जो सीएए का विरोध कर रहे हैं वो कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के अधिकार चले जाएंगे. मैं कहना चाहता हूं कि सीएए से किसी का अधिकार नहीं जाएगा. सीएए नागरिकता लेने का नहीं, देने का कानून है.

गौरतलब है कि जबसे सीएए बना है तभी से ममता बनर्जी इस कानून के खिलाफ हमलावर हैं. वे लगातार केंद्र सरकार को घेर रही हैं और इस कानून पर सवाल उठा रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव भी पास किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget