एक्सप्लोरर

India-Maldives Row: पीएम मोदी पर अपमानजनक बयान के बाद एक्शन में भारत, मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

भारत और मालदीव के बीच ये विवाद तब शुरू हुआ, जब पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान को लेकर जारी विवाद के बीच भारत ने सोमवार (08 जनवरी 2024) को मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को तलब किया. इसके बाद इब्राहिम शाहीब दिल्ली में विदेश मंत्रालय के दक्षिणी ब्लॉक में पहुंचे. इस दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद को लेकर चर्चा हुई. इससे पहले मालदीव की सरकार ने रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था. इन मंत्रियों ने लक्षद्वीप यात्रा को लेकर पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. भारतीय उच्चायोग ने इन टिप्पणियों को लेकर मालदीव सरकार के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी.

दरअसल, पीएम मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप की यात्रा की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और भारतीयों से इस केंद्रशासित राज्य को अपने टूरिस्ट डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल करने की अपील की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया था कि यह मालदीव के लिए झटका होगा. 

सोशल मीडिया पर भारतीयों द्वारा इस दावे से भड़के मालदीव के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की यात्रा का मजाक उड़ाया था और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा. कई बड़ी हस्तियों और यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने अपनी मालदीव यात्रा रद्द कर दी है. 

मालदीव सरकार ने क्या कहा?

लक्षद्वीप यात्रा को लेकर पीएम मोदी पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मालदीव सरकार ने रविवार को अपने तीन मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित कर दिया. इतना ही नहीं सरकार ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है. मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान को निजी बताया. 

भारत और पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी के बाद ये नेता अपने घर में ही घिर गए हैं. मालदीव के अन्य नेताओं ने इनकी आलोचना की है. पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ बयान की निंदा की. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं. भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के जरिये हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालने देना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget