एक्सप्लोरर

Malabar Naval Exercise: भारत, ऑस्ट्रेलिया-जापान और अमेरिका के साथ प्रशांत महासागर में करेगा चार दिवसीय युद्धाभ्यास

Malabar Naval Exercise: भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ, वाइस एडमिरल ए बी सिंह भी मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए गुआम गए हैं.

Malabar Naval Exercise: नए ‘ग्लोबल-ऑर्डर’ में पहली बार भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं गुरूवार से प्रशांत महासागर में चार दिवसीय (26-29 अगस्त) युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही हैं. ‘मालाबार’ नाम के इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत गुआम स्थित अमेरिकी मिलिट्री-बेस पहुंच गए हैं. वैसे तो मालाबार एक्सरसाइज चारों देशों की एक सालाना एक्सरसाइज है, लेकिन अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ये पहली मल्टीनेशनल एक्सरसाइज है.  

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कदमत जो इन दिनों प्रशांत महासागर और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की तैनाती के लिए गए हुए हैं, गुआम पहुंच गए हैं. इस दौरान अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ भारत के दोनों युद्धपोत युद्धाभ्यास करेंगे. कमांडर मधवाल के मुताबिक, ये एक्सरसाइज समान-सोच वाली नौसेनाओं के बीच इंटर-ओपरेबेलिटी बढ़ाने के साथ-साथ एक दूसरे की बेस्ट-प्रैक्टिसेस सीखने और मेरीटाइम सिक्योरिटी ऑपेरशन्स के दौरान सामान्य समझ विकसित करने में मदद करेगी. 


Malabar Naval Exercise: भारत, ऑस्ट्रेलिया-जापान और अमेरिका के साथ प्रशांत महासागर में करेगा चार दिवसीय युद्धाभ्यास

जानकारी के मुताबिक, मालाबार एक्सरसाइज के इस संस्करण में चारों मित्र-देशों की नौसेनाओं के डेस्ट्रोयर्स, फ्रिगेट्स, कोर्विट्स, सबमरीन, हेलीकॉप्टर्स और लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट्स हाई-टेम्पो एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे. युद्धाभ्यास के दौरान बेहद ही जटिल समुद्री, समंदर के नीचे और आसमान में ऑपरेशन्ल-ड्रिल की जाएंगी. इस दौरान लाइव वैपन फायरिंग, ज्वाइंट मैन्युवर्स और टेक्टिकल एक्सरसाइज भी की जाएंगी. आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के आईएनएस शिवालिक (मल्टी रोल गाईडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट और कदमत (एंटी सबमरीन कोर्विट) अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत हैं. दोनों ही जहाजों पर हेलीकॉप्टर्स भी ओपरेट कर सकते हैं.

भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ, वाइस एडमिरल ए बी सिंह भी मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए गुआम गए हैं, जहां वे अमेरिका नौसेना के रियर एडमिरल लेयोनार्ड सी बुच डोलागा से ऑपरेशनल-वार्ता करेंगे. मालाबार युद्धाभ्यास की शुरूआत 1992 में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच हुई थी. लेकिन बाद में जापान और पिछले दो सालों से ऑस्ट्रेलियाई नौसेना भी इसमें शिरकत करती है. चारों देशों की ये एक्सरसाइज हमेशा से चीन की आंखों में किरकरी बनी रहती है.


Malabar Naval Exercise: भारत, ऑस्ट्रेलिया-जापान और अमेरिका के साथ प्रशांत महासागर में करेगा चार दिवसीय युद्धाभ्यास

भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान का जंगी बेड़ा इन दिनों साउथ-चायना सी और प्रशांत महासागर में तैनात हैं. सोमवार को भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा युद्धपोतों ने फिलीपींस की नौसेना के साथ वेस्ट फिलीपीन समंदर में मेरीटाइन पार्टनरशिप एक्सरसाइज की. इससे पहले भारतीय नौसेना ने दक्षिणी चीन सागर में वियतनाम की नौसेना के साथ भी साझा युद्धाभ्यास किया था. 

अफगानिस्तान पर पीएम मोदी ने सवर्दलीय बैठक बुलाए जाने का दिया निर्देश, विपक्ष को दी जाएगी जानकारी

इंदौर: चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक के साथ मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget