एक्सप्लोरर

इंदौर: चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक के साथ मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं फरार शख्स की तलाश में जुटी है.

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया के कई पल्टेफॉर्म पर देखने को मिल रहा है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर ली है और इन तीनों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार आरोपी की तलाश में टीमें रवाना की गई है.

पुलिस के मुताबिक पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पर चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ मारपीट की गई थी. इसे लेकर देर रात सेंट्रल कोतवाली थाने पर भी भीड़ एकत्रित करने वाले लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. सेंट्रल कोतवाली में देर रात नारेबाजी करने वाले तीन नामजद लोगों और 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.

मारपीट करने वाले लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चूड़ी बेचने वाले युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों पर गंभीर धाराएं भी लगाई गई है. इंदौर के एस पी आशुतोष बागरी का कहना है की मामला दर्ज कर सख़्त कारवाई की जा रही है, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

चूड़ी बेचने वाला संदिग्ध व्यक्ति- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री

उधर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोतम मिश्रा के मुताबिक़ चूड़ी बेचने वाला संदिग्ध व्यक्ति था उसके पास से दो आधार कार्ड निकले हैं, इसलिए उससे विवाद हुआ. नाम बदल कर घूमने वालों पर सख़्ती तो की जाएगी. बता दें, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार की बड़ी किरकिरी हो रही हैं.

यह भी पढ़ें.

अफगानिस्तान में फंसे 135 और भारतीय दोहा से दिल्ली पहुंचे, अमेरिका ने 146 भारतीयों को अपने विमानों के जरिए पहुंचाया

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी को बताया दुखद, कहा- यह फैसला राजनीति से था प्रेरित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget