एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बीजेपी में शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी को लगातार झटके लग रहे हैं. कांग्रेस और एनसीपी के कई नेता बीजेपी और शिवसेना की दामन थाम रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां बीजेपी में शामिल हो गए, उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव एनसीपी के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे.

कांग्रेस और एनसीपी ने पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था. पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था. उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी. यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी को लगातार झटके लग रहे हैं. दोनों पार्टियों के कई बड़े नेता इस्तीफा देकर बीजेपी और शिवसेना की नाव में सवाल हो चुके हैं. खबरों की मानें तो कई और नेता भी इसी लाइन में और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस को महाराष्ट्र में कल उस वक्त बड़ा झटका लगा जब मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

कांग्रेस के खेमे में इस बात की चर्चा थी कि कृपाशंकर सिंह पार्टी छोड़ सकते हैं और वो शिवसेना या बीजेपी दोनों ही पार्टियों के संपर्क में हैं. माना जा रहा है कि कृपा शंकर सिंह ने अनुच्छेद 370 पर पार्टी के स्टैंड से नाराज होकर इस्तीफा दिया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी की... लेकिन इस मुद्दे पर कृपाशंकर सिंह पार्टी छोड़ने वाले पहले नेता बन गए हैं.

कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी की लेकिन इस मुद्दे पर कृपाशंकर सिंह पार्टी छोड़ने वाले पहले नेता बन गए हैं. उधर, चर्चा इस बात की भी है कि आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने के बाद कृपाशंकर पार्टी में साइडलाइन कर दिए गए थे. साथ ही इस मामले में उन्हें कार्रवाई का डर भी सता रहा था, हालांकि कृपाशंकर खुद इन बातें को पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं. खबर है कि कृपाशंकर 16 सितंबर को अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget