एक्सप्लोरर

Mahua Moitra On Wrestlers Protest: 'एथलीट बेटियों को शिकारियों से क्यों नहीं बचाया जा सकता?' महुआ मोइत्रा का BJP पर वार

Mahua Moitra On Wrestlers Protest: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने महिला नेताओं पहलवानों के आदोलन पर "चुप्पी" बनाए रखने के लिए बीजेपी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने पीएम मोदी से दो सवाल किए हैं.

Mahua Moitra On Wrestlers Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शो मन की बात का 100वां एपिसोड रविवार (30 अप्रैल) को प्रसारित होने जा रहा है. इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जंतर-मंतर पर हो रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं. उन्होंने पूछा है कि भारत की एथलीट बेटियों को शक्तिशाली बीजेपी शिकारियों से क्यों नहीं बचाया जा सकता. इसके अलावा मोइत्रा ने अडानी मामले को लेकर भी सवाल किया कि सेबी अडानी की जांच को सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय की गई समय सीमा में पूरा क्यों नहीं कर सकती.

भारत के कुछ पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं. बीजेपी नेता पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप है जिसे लेकर पहलवान उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. लंबे समय से चल रहे इस प्रदर्शन पर पीएम मोदी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है जिसे लेकर महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए सवाल किया है.

स्मृति ईरानी पर मोइत्रा का हमला
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने महिला नेताओं पहलवानों के आंदोलन पर "चुप्पी" बनाए रखने के लिए बीजेपी पर कटाक्ष किया है. मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'ओह एंड जस्ट बाई द वे बीजेपी-आपकी नारी ब्रिगेड कहां है? तुम्हारी सास और तुम्हारी बहू? डब्ल्यूएफआई के मुद्दे पर अब चुप्पी क्यों? या महिला एथलीट 'संस्कारी' के लिए खड़े होने के लिए पर्याप्त नहीं हैं?'

मोइत्रा ने आगे अडानी मामले पर भी सवाल किया है. उन्होंने मार्केट रेगुलेटर सेबी के अडानी समूह के शेयरों के शेयर बाजार में हेरफेर और नियामक खुलासे में किसी भी चूक की जांच के लिए छह महीने के विस्तार अनुरोध को मजाक बताया है.

उन्होंने लिखा, यह एक मजाक है. सेबी इंडिया अक्टूबर 2021 से जांच कर रहा है जब उन्होंने जुलाई के मेरे पत्र का जवाब दिया था. जबकि वे शुरुआत में उल्लंघन देखते हैं (कोई आश्चर्य नहीं)- वे अपने पसंदीदा व्यवसायी की रक्षा के लिए 6 महीने चाहते हैं, ताकि उसे कवर करने के लिए अधिकतम समय मिल सके.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Case: खुद को यूपी का रॉबिनहुड समझता था मुख्तार अंसारी, जेल से खेला था कृष्णानंद राय की हत्या का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget