एक्सप्लोरर

'सुनो द्राैपदी...', एथिक्स कमेटी की बैठक में हुए सवालों से नाराज महुआ मोइत्रा ने शेयर की कविता

Cash For Query Row: टीएमसी सांसद से पूछे गए सवालों को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. अब महुआ मोइत्रा ने एक्स कविता पोस्ट करते हुए अपनी बात रखी.

Mahua Moitra Case: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार (2 नवंबर) को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं. इस दौरान महुआ मोइत्रा से पूछे गए सवालों को लेकर बवाल हुआ. विपक्षी सांसदों ने एथिक्स कमेटी पर निजी सवाल पूछने का आरोप लगाया.

बीएसपी सांसद दानिश अली ने आरोप लगाया कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा से पूछा, ''रात में किससे बात होती हैं? क्या बात हुई थीं? इस तरह के अनैतिक सवाल किए गए थे.'' 

महुआ मोइत्रा ने 'एक्स' पर कविता पोस्ट की

इस मामले को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में एथिक्स कमेटी पर अनैतिक, घृणित और पूर्वाग्रहपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है. 

साथ ही उन्होंने सोशल मीडि‍या प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक कविता शेयर कर घटना की तरफ इशारा किया. उन्होंने लिखा, "कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो, दुशासन दरबारों से. स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं, वे क्या लाज बचायेंगे, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आएंगे."

'टीएमसी ने एथिक्स कमेटी पर निशाना साधा'

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी जोर देकर कहा कि समिति नैतिकता पुलिस के तौर पर काम नहीं कर सकती और वह निजी सवाल नहीं पूछ सकती, जैसा कि मोइत्रा ने आरोप लगाया. टीएमसी की वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा कि लोकसभा आचार समिति ने एक महिला सांसद से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछकर सबसे अनैतिक और अनुचित तरीके से काम किया है.

बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सासंद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था. इसे लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी थी. 

ये भी पढ़ें: 'रात में किससे बात करती थीं', महुआ मोइत्रा से ऐसे निजी सवाल पूछने का मामला सोशल मीडिया पर बना बहस का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget