एक्सप्लोरर

Mahmood Madani: 'इस्लाम भारत का सबसे पुराना धर्म' कहकर घिरे महमूद मदनी, अब बोले- 100 बार माफी मांगता हूं...

Islam Religion Debate: मौलाना महमूद मदनी अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही बयान दे दिया, जिसके लिए बाद में उनको माफी तक मांगनी पड़ गई.

Maulana Mahmood Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन (Jamiat Ulema-e-Hind) में महमूद मदनी ने कुछ ऐसे बयान दिए जिसके बाद देशभर में बवाल मच गया. मदनी ने भारत को इस्लाम का जन्म स्थान बताया. इसी के साथ मदनी ने ये भी कहा कि भारत का सबसे पुराना धर्म इस्लाम ही है. हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी भी मांग ली है. 

एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में महमूद मदनी ने अपने विवादित बयान और उसको लेकर चल रहे हंगामे पर खुलकर बात की. मदनी ने कहा कि जो कुछ हो रहा है उसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. महमूद मदनी ने कहा कि जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि इस्लाम सबसे पुराना धर्म है और ये बात मैं मानता हूं, इसमें कोई गलत बात नहीं है.

'इसमें पूरी सच्चाई है'

महमूद मदनी ने आगे कहा, "बहुत से लोग बहुत कुछ मानते हैं और ये उनका अधिकार है, जो मुझे लगता है मैं बोल रहा हूं ये मेरा अधिकार है... हमें नहीं मालूम था कि इस पर किसी को क्यों आपत्ति हो रही है. ये बात रिसर्च के बाद कही गई है और इसमें पूरी सच्चाई है. ये कोई नई बात नहीं है." 

'...तो कुछ रिस्क तो होते ही हैं'

बता दें कि जब जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मंच पर महमूद मदनी इस्लाम को लेकर बात कर रहे थे तो लोकेश मुनि उनसे नाराज होकर चले गए थे. इस पर महमूद मदनी ने कहा कि जब हम अलग धर्म के लोगों के साथ बैठते हैं तो कुछ रिस्क तो होते ही हैं और कुछ रिस्क पहले से मालूम होते हैं, ये बिल्कुल कैलकुलेटेड रिस्क था.

'मैं 100 बार माफी मांगने को तैयार हूं'

महमूद मदनी ने आगे कहा, "मेरे दिल में सर्व धर्म संसद के लिए सम्मान है, मैं बहुत पहले से उससे जुड़ा हुआ हूं. जाने-अनजाने में उनको जो ठेस पहुंची है, या किसी और भी बुरा लगा है तो मैं उसके लिए 100 बार माफी मांगने को तैयार हूं. मेरे किसी बयान से किसी के दिल को ठेस पहुंच जाए, ये मुझे और मेरे इस्लाम को मंजूर नहीं है."

महमूद मदनी ने क्या कहा था

गौरतलब है कि मौलाना महमूद मदनी ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के 34वें आम सत्र में एक नई बहस छेड़ते हुए कहा, "इस्लाम का जन्म स्थान भारत है न कि अरब... भारत इस्लाम का जन्म स्थान है. यह मुसलमानों की मातृभूमि है. इस्लाम को एक विदेशी धर्म के रूप में मानना ​​ऐतिहासिक रूप से गलत और पूरी तरह निराधार है."

महमूद मदनी ने कहा, "भारत हम सभी का समान रूप से है. भारत हमारा देश है. यह उतना ही (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी और (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत का है जितना महमूद (मदनी) का है. न महमूद उनसे एक इंच आगे है, न वे महमूद से एक इंच आगे हैं."

ये भी पढ़ें- Jamiat Ulema-e-Hind: जिहाद और आतंकवाद पर मौलाना महमूद मदनी का बड़ा बयान, कहा- ऐसे संगठन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget