एक्सप्लोरर

MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का निधन, जानें कैसे तांगेवाले से अरबपति बने 'मसालों के शहंशाह', सियालकोट में जन्मे-दिल्ली में सौदागर बने

धर्मपाल गुलाटी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुतुब रोड और करोल बाग से बारा हिंदू राव तक तांगा चलाते थे. प्रति सवारी दो आना मिलता था. साल 1947 में उन्होंने दो महीने तक तांगा चलाया.

'मसालों के शहंशाह' और MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी अब दुनिया में नहीं रहे. आज सुबह 5.38 बजे 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. धर्मपाल गुलाटी कभी दिल्ली में तांगा चलाकर पेट भरने को मजबूर थे लेकिन अब तक उन्हें मसालों की दुनिया के बेताज बादशाह के रूप में जाना जाता था.

पाकिस्तान में जन्मे, दिल्ली में सौदागर बने पाकिस्तान के सियालकोट में 27 मार्च 1923 को जन्में धर्मपाल का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा. उन्होंने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद दिल्ली में शरण ली और पेट भरने के लिए तांगा चलाने का काम शुरू किया था. लेकिन समय बदला और उन्होंने अपने पुश्तैनी कारोबार मसाले का काम शुरू किया. दिल्ली में 9*14 फुट की दुकान खोली और आज दुनियाभर के कई शहरों में महाशियां दी हट्टी (एमडीएच) के ब्रांच हैं.

धर्मपाल गुलाटी ने अपने संघर्ष भरे जीवन के बारे में एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए एक बार कहा था कि मेहनत, इमानदारी और लगन की वजह से आज लंदन-दुबई में कारोबार है. उन्होंने अपने शुरुआती जीवन के बारे में कहा था, ''पांचवी क्लास में मुझे टीचर ने डांटा तो मैंने स्कूल छोड़ दिया. फिर जब मैं बड़ा हुआ तो बढ़ई का काम किया. फिर मेरे पिताजी ने अपनी दुकान पर बैठा दिया. उसके बाद हार्डवेयर का काम किया.

दिल्ली की सड़कों पर चलाया था तांगा उन्होंने बातचीत में आगे कहा, ''मुझे एक बार चोट लगी तो मैंने हार्डवेयर का काम छोड़ दिया. फिर मैं घूम-घूम कर मेहंदी का काम करने लगा. मेहंदी के काम के बाद फिर पिताजी के साथ मसाले का काम शुरू किया. लेकिन बंटवारे में सबकुछ खत्म हो गया. भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत की तरफ लाशों भरी गाड़ियां आ जा रही थी. मैं भी पूरे परिवार के साथ दिल्ली आ गया. तब मेरे पास मात्र 1500 रुपये थे.''

आगे कहते हैं, ''जब मैं भारत आया तो मैं एक दिन चांदनी चौक गया. कुछ लोग तांगे बेच रहे थे. मैंने कहा मियां कितने का है तो उसने कहा आठ सौ का है. मैंने 650 रुपये का तांगा खरीद लिया. कहते हैं न बेकार से कार अच्छी. फिर मैं अपने घर पर आया बड़ी मुश्किले से. तांगा चलाना नहीं आता था. चलाने में बहुत बार मुश्किल का सामना करना पड़ा. मैंने यह काम भी छोड़ दिया. साल 1947 में मैंने दो महीने तक तांगा चलाया.''

एबीपी न्यूज़ ने साल 2014 में व्यक्ति विशेष कार्यक्रम में MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी के साथ खास बातचीत की थी जिसे आप यहां देख सकते हैं. 

कैसे तांगेवाले से अरबपति बने 'मसालों के शहंशाह' धर्मपाल गुलाटी धर्मपाल गुलाटी ने कहा था, ''तांगे का काम छोड़कर पूरे परिवार ने फिर से मसाले का काम शुरू किया. हल्दी, मिर्च का काम किया. फिर अजमल रोड पर एक दुकान नौ फूट बाइ चौदह फुट की खोली. उसपर मैंने महाशियां दी हट्टी सियालकोट वाले रजिस्टर्ड लिखी. दुकान में किराने का सामान भी रखता था. बिक्री तेजी से बढ़ी. मैंने उस समय विज्ञापन दिया.''

धर्मपाल गुलाटी आगे कहते हैं, ''मैंने फिर पंजाबी बाग में दुकान ली. उसके बाद खारी बावली में दुकान बनाई. ऐसे ही कारोबार बढ़ता गया. मैं दूसरे जगह मसाला पिसवाता था लेकिन वहां एक दिन मसाला पीसने वाले ने हल्दी में चना डालकर मिलावट शुरू कर दी. मैंने इसकी शिकायत भी की. वह नहीं माना. लेकिन इमानदारी मेरा सिद्धांत रहा. मैंने खुद मसाले की फैक्ट्री खोली. काम काफी तेजी से बढ़ रहा था. मैंने फिर राजस्थान में एक फैक्ट्री लगाई. फिर दुबई और लंदन में काम शुरू किया. पंजाब में कई एजेंसी बनाई.''

ये भी पढ़ें- Coronavirus: फेस मास्क के इस्तेमाल पर WHO की नई गाइडलाइंस सख्त, आपके लिए क्या है हिदायत?

अमेरिका में 15 दिसंबर से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत संभव, फरवरी तक 10 करोड़ लोगों का होगा टीकाकरण
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget