एक्सप्लोरर

सीएम फडणवीस की मराठा मंत्रियों से मुलाकात, मराठा आरक्षण को समर्थन देगी BJP और राज्य सरकार

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि शनिवार यानी कल एक और बैठक होगी, जिसमें सभी दलों को बुलाया जाएगा. इस बैठक में मराठा आरक्षण का हल निकालने की कोशिश होगी.

मुंबई:  महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर बात बनती दिख रही है. बीती रात फडणवीस सरकार एक्शन में नजर आई. रात साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार के मराठा मंत्रियों के साथ बैठक की है. शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के घर सेवासदन में करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में फैसला हुआ कि बीजेपी और फडणवीस सरकार मराठा आरक्षण को समर्थन देगी. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने इसकी जानकारी दी है. महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

मराठाओं को समर्थन देने के पक्ष में है सरकार

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने कहा है, ‘’ प्रदेश बीजेपी कार्यकरिणी ने एक प्रस्ताव पास कर मराठा आरक्षण को समर्थन दिया है. बीजेपी और उसकी सरकार मराठाओं को समर्थन देने के पक्ष में है. सरकार ने मागासवर्गीय आयोग से रिपोर्ट मंगाई है. मामला कोर्ट में है और हम रिपोर्ट को जल्द ही कोर्ट में पेश कर जल्द फैसला देने की अपील करेंगे.’’

कल सभी दलों की बैठक बुलाई

सीएम फडणवीस के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि शनिवार यानी कल एक और बैठक होगी, जिसमें सभी दलों को बुलाया जाएगा. इस बैठक में मराठा आरक्षण का हल निकालने की कोशिश होगी.

देर रात तक चली बैठक में कैबिनेट से राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल,जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष राव साहेब दानवे,मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार,बबनराव लोंनकर और गृह राज्य मंत्री रनजीत पाटिल भी शामिल हुए थे.

मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर पांच विधायकों का इस्तीफा

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब तक महाराष्ट्र के पांच विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. महाराष्ट्र विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि भरत भाल्के (कांग्रेस), राहुल अहेर (बीजेपी) और दत्तात्रेय भारणे (राकांपा) ने कल विधायक पद से इस्तीफे दे दिए.  इससे पहले कल हर्षवर्धन जाधव (शिवसेना) और भाऊसाहब पाटिल चिकटगांवकर (राकांपा) ने आरक्षण की मांग के समर्थन में इस्तीफा देने की पेशकश की थी. जाधव ने कल सुबह विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा. चिकटगांवकर ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को ईमेल के जरिये भेज दिया.

मराठा समाज की मांगें क्या हैं?

मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है. ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है. पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है. पिछले दो सालों में 60 से ज्यादा जगहों पर आंदोलन हुआ है. इतना ही नहीं मराठा समाज कोपर्डी गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है. साल 2016 में कोपर्डी में नाबालिग से गैंगरेप हुआ था.

महाराष्ट्र में मराठा आबादी 33% यानी करीब चार करोड़ है. ऐसे में कोई भी सरकार इस समाज को नाराज नहीं कर सकती. इस आंदोलन का नेतृत्व मराठा क्रांति मोर्चा कर रहा है. मराठा आंदोलन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में बारिश: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बाढ़ का खतरा, गाजियाबाद में स्कूल बंद

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा, बोले-आप एक कदम बढ़ो, हम दो कदम बढ़ेंगे

पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना

खुशखबरीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget