एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी घमासान: राज्यपाल से मिलेंगे बीजेपी के बड़े नेता, उद्धव से रिपोर्ट मांग सकते हैं गवर्नर

देवेन्द्र फडणवीस ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की और महाराष्ट्र पुलिस में तबादलों संबंधी कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की.परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्च से गृहमंत्री पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही परमबीर सिंह ने खुद के ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग भी की है.

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एसयूवी से विस्फोटक मिलने के मामले के बाद महाराष्ट्र में अब सियासी घमासान मचा हुआ है. ट्रांस्फर पोस्टिंग विवाद में अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं का दल थोड़ी देर में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री से मांग सकते हैं. इससे पहले कल शाम राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी.

ट्रांस्फर पोस्टिंग विवाद की जांच CBI से कराई जाए- फडणवीस

ट्रांस्फर पोस्टिंग विवाद को लेकर देवेन्द्र फडणवीस ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की और महाराष्ट्र पुलिस में तबादलों संबंधी कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह सचिव ने मुझसे कहा कि वह दस्तावेजों और सबूत की पड़ताल करेंगे और केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी जो उचित कार्रवाई करेगी.’’

देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा वसूली संबंधी आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उनके क्रियाकलाप के बारे में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को सही सूचना नहीं दी गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में महा विकास आघाडी सरकार ने राज्य के खुफिया विभाग की एक ठोस रिपोर्ट पर ‘‘कार्रवाई नहीं की जिसमें पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति में भ्रष्टाचार के संबंध में हुई बातचीत का ऑडियो था.

परमबीर सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. परमबीर सिंह की मांगों पर जस्टिस संजय किशन कौल और आर सुभाष रेड्डी की बेंच में सुनवाई होगी. परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही परमबीर सिंह ने खुद के ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग भी की है. अगर सुप्रीम कोर्ट परमबीर सिंह के ट्रांसफर पर रोक लगा देती है तो इससे महाराष्ट्र सरकार की बहुत फजीहत हो सकती है.

वाजे की हिरासत मांगेगी एटीएस

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कहा है कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में ‘‘प्रमुख आरोपी’’ है और उसकी हिरासत मांगने के लिए यहां एनआईए अदालत से संपर्क किया जाएगा. एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने कहा कि मामले में और भी लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं. वाजे 25 मार्च तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है. उस वाहन में जिलेटिन की छड़ें थीं.

यह भी पढ़ें-

One Year of Lockdown: कोरोना के आतंक से जीवन थमा, बदला और फिर चला | पिछले साल में क्या-क्या हुआ?

बिहार विधानसभा में हंगामे को राहुल गांधी ने बताया लोकतंत्र का चीरहरण, बोले- मुख्यमंत्री RSS/BJP मय हो चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget