एक्सप्लोरर

Maharashtra: किरीट सोमैया पर शिवसेना का बड़ा हमला, सामना में लिखा- BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में घुसकर स्वच्छ हो गए

Maharashtra News: शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस कहती है, ठोस सबूत नहीं है. सोमैया ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का आडंबर रचकर न्याय और सत्य पर कीचड़ फेंका है.

INS Vikrant Fraud Case: महाराष्ट्र (Maharashtra) में आईएनएस विक्रांत निधि गबन मामले (INS Vikrant Fraud Case) को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र 'सामना' (Saamana) में राज्य सरकार पर निशाना साधा है. शिवसेना ने सामना में अपने संपादकीय में लिखा राज्य में शिंदे-फडणवीस महामंडल की सरकार आने के बाद राहत घोटाले के मामले बढ़ गए हैं.

शिवसेना ने राज्य सरकार द्वारा बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) और उनके बेटे को इस मामले में राहत देने का आरोप लगाते हुए उसपर तंज कसा. शिवसेना ने अपने लेख में लिखा, "आईएनएस विक्रांत निधि गबन मामले में पिता-पुत्र को राहत दी गई है. पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे हैं." 

किरीट सोमैया और उनके बेटे पर लगाया आरोप

शिवसेना ने इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों समेत राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि, अब यह ठोस सबूत आखिर में क्या है? महाविकास आघाड़ी सरकार के समय इस मामले में जो सबूत, गवाही वगैरह ली गई थी, वह क्या ठोस सबूत नहीं थे? आईएनएस विक्रांत कबाड़ में न जाए, यह राष्ट्रीय संपत्ति बचानी ही होगी. इसके लिए सोमैया पिता-पुत्र ने एक मुहिम चलाई. 

सरकार को भीख चाहिए तो हम जनता में जाकर सौ करोड़ रुपये इकट्ठा करेंगे और राजभवन में जमा कर देंगे. कुछ भी करके विक्रांत को कबाड़ में नहीं जाने देंगे. इस काम के लिए पिता-पुत्र ने चर्चगेट से लेकर विरार तक जगह-जगह निधि इकट्ठा की. उस दौरान उनकी फोटो, वीडियो, खबरें, सोमैया की पत्रकार परिषद की विज्ञप्ति उपलब्ध है लेकिन जुटाई गई निधि कहे अनुसार राजभवन में पहुंची ही नहीं, ऐसा खुलासा खुद महाराष्ट्र के राजभवन ने किया.

शिवसेना ने उठाए ये सवाल

शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस कहती है, ठोस सबूत नहीं है और न्यायालय कहता है घोटालेबाज हो तब भी राहत मिलेगी! सोमैया ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का आडंबर रचकर न्याय और सत्य पर कीचड़ फेंका. हमें छोड़कर बाकी सब घोटालेबाज हैं, ऐसा दावा ये लोग करते हैं, तब हैरानी होती है. एच.डी.आई.एल., पी.एम.सी. बैंक घोटाले के आरोपी से इस सोमैया की व्यापारिक भागीदारी है.  

नई सरकार में घोटालेबाज मुक्त हो गए

शिवसेना ने सामना में लिखा कि महाराष्ट्र में नई सरकार आने के बाद से सभी घोटालेबाज मुक्त हो गए हैं. भ्रष्टाचार के आरोप के कारण दूर किए गए हर अधिकारी को फिर से सेवा में शामिल करके सरकार के भ्रष्टाचारियों को बचाने के जैसे नए सुरक्षा रक्षक तैयार किए जा रहे हैं. फोन टैपिंग मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को ‘ईडी’ ने गिरफ्तार किया, लेकिन ऐसा ही फोन टैपिंग का अपराध रश्मि शुक्ला पर भी दर्ज है. 

भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में घुसकर स्वच्छ हो गए

शिवसेना ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की हफ्ताउगाही की जांच करनेवाली ‘एसआईटी’ को शिंदे-फडणवीस सरकार ने बर्खास्त कर दिया. नवनीत राणा का लकड़ावाला से संबंधित दस्तावेजी वित्तीय लेन-देन का मामला ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के अंतर्गत आता है लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी इन ‘लॉन्ड्री’ वालों को सामान्य जांच के लिए भी बुलाने को तैयार नहीं हैं. जिन पर हत्या, बलात्कार, आत्महत्या के लिए उकसाने, वसूली, वित्तीय घोटाले और ईडी की जांच शुरू थी, वे सभी भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में घुसकर स्वच्छ हो गए हैं. हालांकि, इससे आजादी का अमृत महोत्सव कलंकित और धूमिल हो गया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Mahagathbandhan में मंत्री बनने की होड़, मांझी के बाद Congress ने की सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग, जानें तेजस्वी का जवाब

KBC 14: कॉलेज के बाद अमिताभ बच्चन ने सरकारी नौकरी के लिए बेले थे खूब पापड़, बोले- मैं फेल होता गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget