एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 9855 नए केस

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20 लाख 43 हजार 349 मरीज ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 82 हजार 343 मरीजों का इलाज चल रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं जो चिंता का विषय है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 9855 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 79 हजार 185 हो गई है. वहीं इस वायरस से 42 और लोगों की मौत के बाद अब तक महाराष्ट्र में 52 हजार 280 लोगों की जान जा चुकी है.

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20 लाख 43 हजार 349 मरीज ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 82 हजार 343 मरीज उपचाराधीन हैं. राजधानी मुंबई में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 1121 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 3 लाख 28 हजार 742 हो गए. मुंबई में कोरोना से छह और मरीजों की मौत हो गई.

इस बीच मुंबई में मास्क नहीं पहनने वाले के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है. मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से पुलिस को प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और सिटी पुलिस को कोविड-19 नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि महानगर में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए सिंह ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. अधिकारी के मुताबिक सिंह ने हाल में सभी वरिष्ठ निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने और प्रत्येक दिन एक जोन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि पुलिस कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक जोन में एक दिन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने का लक्ष्य इसलिए तय किया गया है ताकि लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के संबंध में सरकार के निर्देशों का पालन करें.’’

अधिकारी ने कहा कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल पुलिस कल्याण गतिविधियों में होगा और बाकी रकम बृहन्मुंबई महानगरपालिका को दे दी जाएगी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 57,692 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. इनमें से 25,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पिछले साल 18 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 10,490 लोगों को दंडित किया गया.

नितिन गडकरी बोले- वोटिंग के दिन कमल का बटन दबाइए तो ममता बनर्जी को करंट लगेगा, कुर्सी से दो फुट ऊपर उठ जाएंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget