एक्सप्लोरर

दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस लगभग सभी मौजूदा विधायकों को टिकट देगी. मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस लगभग सभी मौजूदा विधायकों को टिकट देगी. सूत्रों की मानें तो अब तक लगभग 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. आज की बैठक के बाद लगभग आधी सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी. इसके बाद जल्द ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें इन नामों पर पार्टी मुहर लगाएगी. बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस वॉर रूम में आज सुबह 10 बजे होगी.

बता दें कि मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा की. दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई है जब दोनों दलों की राज्य इकाइयों के नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में कई दौर की बातचीत हो चुकी है. माना जा रहा है कि एनसीपी प्रमुख ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के संदर्भ में बातचीत की है.

छोटे दलों को लेकर फंस रहा है पेंच

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राज्य की ज्यादातर सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन 'स्वाभिमानी पक्ष' जैसे कुछ छोटे दलों के साथ तालमेल को लेकर गतिरोध है. राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं.

मालूम हो कि महाराष्ट्र में अभी बीजेपी की सरकार है और शिवसेना सहयोगी दल के रूप में काम कर रही है. राज्य में बीजेपी के कोटे से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में सभी दल अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे थे.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, 1059 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Apple Event: iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और खासियतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget