एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के विधानसभा क्षेत्र में BJP मनाएगी दीपावली, जानिए वजह

BJP Diwali: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली नई सरकार ने दो साल के अंतराल के बाद त्योहारों के दौरान समारोहों को प्रोत्साहित किया है.

Maharashtra Politics: दीपावली हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा पर्व है और इसे लेकर महाराष्ट्र में सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के गढ़ में दिवाली (Deepawali) मनाने का फैसला किया है. बीजेपी (BJP) की ओर से युवा सेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के विधानसभा क्षेत्र यानी वर्ली के जंबोरी मैदान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम 19 से 23 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे.

हिंदुओं को लुभाने के लिए नवरात्रि के समय मराठी डांडिया के बाद, बीजेपी 19 से 23 अक्टूबर के बीच वर्ली इलाक़े में मराठी कलाकारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जश्न मनाने जा रही है. बीएमसी (BMC) चुनाव नज़दीक है, ऐसे में इसका मकसद भी साफ है.

उद्धव ठाकरे के गढ़ में बीजेपी मनाएगी दिवाली

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नई सरकार ने दो साल के अंतराल के बाद त्योहारों के दौरान इस तरह के समारोहों को प्रोत्साहित किया है. इससे पहले, MVA की सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान त्योहार पर होने वाले समारोहों पर प्रतिबंध लगाया था. वहीं, शिंदे-फडणवीस की सरकार ने दही हांडी, गणेश उत्सव और नवरात्रि सहित हर हिंदू त्योहार को धूमधाम से मनाने की अनुमति दी थी.

बीएमसी चुनाव से पहले वर्ली सीट पर फोकस

बता दें कि आगामी बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली वर्ली सीट पर निशाना साध रही है. पार्टी स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में है. कट्टर मराठी क्षेत्र लालबाग में मराठी डांडिया मनाने के बाद पार्टी ने वर्ली क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. मुंबई का यह इलाक़ा शिवसेना पार्टी के समर्थकों के लिए जाना जाता है और आदित्य ठाकरे पहली बार 2019 में इसी वर्ली सीट से चुने गए थे.

अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी से जोड़ने की कोशिश

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अब वर्ली (Worli) इलाक़े पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि आगामी चुनावों में उस इलाक़े में उनकी जीत सुनिश्चित की जा सके. सूत्रों ने आगे बताया कि हम वहां के लोगों तक पहुंच रहे हैं और दीपावली (Deepawali) के समय कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. चूंकि इस इलाक़े में मराठी की एक बड़ी आबादी है, इसलिए हमने मराठी कलाकारों को प्रदर्शन के लिए आमंत्रित करने वाले कई कार्यक्रमों को आयोजित किया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बीजेपी (BJP) से जोड़ा जा सके.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस बार किसके समीकरण बिगाड़ेगा पटेल फैक्टर? जानें क्या है BJP, कांग्रेस और AAP का फॉर्मूला

Jammu Kashmir: कश्मीर में उस जगह फहराया जाएगा 108 फीट लंबा तिरंगा, जहां से 70 के दशक में पकड़ा गया था आतंकी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget