एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अरब सागर में उठी ऊंची-ऊंची लहरें, बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में बारिश के साथ-साथ हाईटाइड को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है जिसके तहत समुद्र में 4.57 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई में आज लगातार दूसरे दिन बारिश जारी है. मुंबई और आस-पास के इलाकों में पिछले 1 घंटे से मध्यम बारिश हो रही है. पश्चिमी तट पर छाए बादलों के राडार/उपग्रह से लिए गए चित्र सक्रिय मानसून को दर्शा रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी भारी बारिश होगी और रेड अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई. मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी. होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और इसके आस-पास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई.

मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मिमी बारिश दर्ज की. इस बीच, रत्नागिरी ब्यूरो ने शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई मौसम स्टेशन ने 165.2 मिमी बारिश दर्ज की. रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने समान अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.

पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश का अनुमान

बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

हाईटाइड को लेकर भी चेतावनी जारी

मुंबई में बारिश के साथ-साथ हाईटाइड को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है जिसके तहत समुद्र में 4.57 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. आज का दिन मुंबई के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. अगले 24 घंटे से 48 घंटे तक मुंबई के बड़े इलाके में जोरदार बारिश हो सकती है. तापमान 28 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस टाइम पीरियड के लिए मछुआरों को निर्देश दिया गया है कि समुद्र तट से दूर रहें और मछली पकड़ने के लिए ना जाएं.

बारिश ने थामी ट्रैफिक की रफ्तार

जोरदार बारिश की वजह से आर्थिक राजधानी के हिंदमाता, सायन, कुर्ला, दादर के तमाम लो लाइन के इलाकों में पानी भर गया. ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और रेंग रेंग कर गाड़ियां चलने को मजबूर हो गईं.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी बोले- चीनी घुसपैठ पर चेतावनी दे रहे लद्दाखवासी, उन्हें नजरअंदाज करना भारत को पड़ेगा महंगा

कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में आए 22 हजार से ज्यादा मामले, अबतक करीब साढ़े छह लाख लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget