एक्सप्लोरर

Maharashtra: ट्रिब्यूनल ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को दी राहत, सरकार को कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 'थर्ड जेंडर' विकल्प दिए जाने का दिया निर्देश

Transgender Candidate: एमएटी ने एक अन्य उम्मीदवार द्वारा दायर आवेदन में निर्देश दिया था कि इस साल कॉनस्टेबलों की चयन प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए कम से कम एक पद आरक्षित किया जाए.

Transgender Recruitment Case: महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Maharashtra Administrative Tribunal) ने पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए दूसरे ट्रांसजेंडर उम्मीदवार (Transgender Candidate) को आवेदन करने की अनुमति दी जाए. ट्रिब्यूनल ने राज्य को 4 दिसंबर तक भर्ती आवेदन पत्र में पुरुष और महिला के अलावा 'अन्य लिंग' के रूप में तीसरा विकल्प दिए जाने का निर्देश दिया. 

दरअसल, पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद ट्रांसजेंडर निकिता मुख्यादल ने ऑनलाइन आवेदन करने की कोशिश की. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन में केवल दो लिंग पुरुष और महिला का विकल्प चुनने की अनुमति देता है. इसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए कोई विकल्प नहीं है. भर्ती नोटिस ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आरक्षण प्रदान नहीं करता है.

ट्रिब्यूनल ने दिया था ये आदेश

एमएटी ने एक अन्य ट्रांसजेंडर उम्मीदवार द्वारा दायर आवेदन में 14 नवंबर को निर्देश दिया था कि इस साल कांस्टेबलों की चयन प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए कम से कम एक पद आरक्षित किया जाए. इसके अलावा 18 नवंबर को राज्य को सभी ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अन्य लिंग का विकल्प जोड़ने और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानकों और परीक्षणों के मानदंड तय करने का निर्देश दिया गया.

ट्रिब्यूनल के निर्देश को राज्य सरकार के अमल में नहीं लाने के बाद  25 नवंबर को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आवदेन फॉर्म जमा करने की समय सीमा को 8 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया.

महाराष्ट्र सरकार ने ट्रिब्यूनल के आदेश को दी चुनौती

राज्य सरकार ने ट्रिब्यूनल के इन आदेशों को चुनौती देते हुए दावा किया कि उन्हें लागू नहीं किया जा सकता है क्योंकि अभी तक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती के संबंध में खासकर पुलिस बल को लेकर कोई नीति नहीं बनाई गई है. 

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पुलिस भर्ती प्रकिया से बाहर किए जाने से दुखी आवेदक ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी, लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं दिया गया है. आवेदन में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आरक्षण प्रदान नहीं करना भी संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत समाज के कमजोर वर्गों के लिए सक्षम प्रावधान बनाने के राज्य के दायित्व का उल्लंघन करता है. इसके अलावा आवेदन में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए आगामी शारीरिक परीक्षाओं में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए जरूरी शारीरिक मापदंडों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election 2022: क्या बागी नेता बढ़ाएंगे बड़ी पार्टियों की मुश्किलें, 50 विधानसभा जहां 10 से ज्यादा उम्मीदवार एक सीट पर लड़ रहे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget