एक्सप्लोरर

Border Dispute: महाराष्ट्र में गठबंधन पर संकट! कर्नाटक से सीमा विवाद को लेकर आमने-सामने शिंदे-फडणवीस सरकार

Maharashtra: शिंदे की बालासाहेबची शिवसेना के नेता और मंत्री शंभूराज देसाई ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी पार्टी कर्नाटक से सीमा विवाद को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी.

Maharashtra-Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर टकराव जारी है. राज्य विधानमंडल में सोमवार (26 दिसंबर) को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर प्रस्ताव को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. प्रस्ताव को लेकर सत्तारूढ़ बालासाहेबची शिवसेना (BSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अलग-अलग राय है. हालांकि, बीएसएस ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को सोमवार को प्रस्ताव लाने की घोषणा की, लेकिन बीजेपी का राज्य नेतृत्व कथित तौर पर इसके लिए इच्छुक नहीं है.

महाराष्ट्र सरकार में आबकारी मंत्री और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बीएसएस गुट के शंभुराज देसाई ने सोमवार को 'मजबूत और आक्रामक' संकल्प लाने की घोषणा की थी. इस मुद्दे पर गुरुवार (22 दिसंबर) को कर्नाटक विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद यह घोषणा की गई. हालांकि, सोमवार के लिए विधानमंडल के दोनों सदनों के एजेंडे में प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है. बीएसएस के नेताओं के अनुसार, बीजेपी तुरंत प्रस्ताव लाने के लिए बहुत उत्सुक नहीं है, जिसके कारण प्रस्ताव लाने में देरी हुई है. प्रस्ताव पर दोनों ही दलों की राय अलग है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि टकराव से गठबंधन पर संकट पैदा हो सकता है.

BJP पर चुनावी फायदे का आरोप

बीएसएस के एक नेता ने हिदुस्तान टाइम्स को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रस्ताव को सोमवार को तुरंत पटल पर रखे जाने की संभावना नहीं क्योंकि यह दिन के ऑर्डर में शामिल नहीं है. बीजेपी को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में विवाद से कर्नाटक में फायदा होने की उम्मीद है. महाराष्ट्र बीजेपी के नेता विवाद पर जवाबी समाधान को लेकर असमंजस में हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे पड़ोसी राज्य में पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा. हालांकि, अभी तक कोई अंतिम चर्चा नहीं हुई है, प्रस्ताव शीतकालीन सत्र में हफ्ते के अंत में आ सकता है.

बीएसएस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रस्ताव के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि उन्हें विपक्ष के हमलों का सामना करना पड़ रहा है. विपक्ष मुख्यमंत्री पर उनके कर्नाटक समकक्ष की तुलना में नरम रुख के लिए उन्हें दोषी ठहराया रहा है.

बीजेपी ने प्रस्ताव पर क्या कहा?

बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि प्रस्ताव पर फैसला दो सत्ताधारी दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक के बाद लिए जाने की उम्मीद है. प्रस्ताव जल्द लाया जा सकता है. पार्टी सावधान रहना चाहती है क्योंकि प्रस्ताव को लेकर वह किसी भी राज्य में अपनी सरकारों के लिए समस्या नहीं चाहती है. 

विपक्ष ने की ये मांग

दूसरी ओर विपक्ष ने सोमवार को एनआईटी भूमि आवंटन, फोन टैपिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ दलों के खिलाफ हमले तेज करने का फैसला किया है. विपक्ष ने विधान परिषद में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें अन्य कार्यों को अलग रखकर सीमा विवाद पर बहस की मांग की गई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

'पता नहीं राहुल गांधी को चीन से क्या लगाव है'- BJP का कांग्रेस पर तीखा वार, IB की पूछताछ पर भी किया पलटवार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना है? भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना है? भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
PM Modi Remark: 'देशवासियों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी, दुनिया के सामने पेश की मिसाल', ग्लोबल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'देशवासियों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी, दुनिया के सामने पेश की मिसाल', ग्लोबल संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक? जानें कब-कब उनका हुआ जिक्र और सरकार ने क्या बताया
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम पहली बार हुए सार्वजनिक? जानें कब-कब हुआ जिक्र, सरकार ने क्या बताया

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
KSBKBT 2 Promo: 'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
Viral Video: 20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
Embed widget