एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्दनाक हादसा, खुद के बनाए हेलीकॉप्टर से व्यक्ति की मौत

Maharashtra: 29 वर्षीय इस्‍माइल शेख खुद के बनाए हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग कर रहा था इसी दौरान उसके रोटर ब्लेड से टकराकर उसकी मौत हो गई. इब्राहिम ने अपने हेलीकॉप्टर का नाम 'मुन्ना हेलीकॉप्टर' रखा था.

Maharashtra: महाराष्‍ट्र के यवतमाल जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की खुद के बनाए हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान उसके रोटर ब्लेड से टकराकर मौत हो गई. ये हादसा बुधवार को हुआ. 29 वर्षीय इस्‍माइल शेख इब्राहिम यवतमाल जिले के फुलसवांगी एरिया में वेल्डिंग और फैब्रिकेशन का काम करता था. आठवीं क्लास में पढ़ाई छोड़ चुके इब्राहिम को हाल ही में हेलीकॉप्टर बनाने का शौक चढ़ा था. उन्होंने अपने इस हेलीकॉप्टर का नाम 'मुन्ना हेलीकॉप्टर' रखा था और वो पिछले दो साल से इसको बना रहे थे.

 

यवतमाल के एसपी दिलीप पाटिल भुजबल ने बताया, "बुधवार को जब इब्राहिम ने इसका ट्रायल रन करना चाहा उसी दौरान इंजन स्टार्ट करते ही इसकी एक रोटर ब्लेड टूट गई और उसके सर पर जा लगी जिसके चलते इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई." उन्होंने बताया कि, "इब्राहिम रोजी-रोटी के लिए दिन में वेल्डिंग और फैब्रिकेशन का काम करता था, जबकि वो रात को इस हेलीकॉप्टर पर काम करता था."

 

इब्राहिम मिडिल क्लास लोगों के लिए बनाना चाहता था ये हेलीकॉप्टर 

 

पुलिस के अनुसार, "इब्राहिम अपने दोस्तों से कहा करता था कि, हेलीकॉप्टर करोड़ों रुपये में बिकते हैं और केवल अमीर लोग ही इन्हें उड़ा पाते हैं. इब्राहिम केवल 30 लाख रुपये की लागत से इस हेलीकॉप्टर को तैयार करना चाहता था ताकि मिडिल क्लास लोग भी इसे खरीद सकें. साथ ही प्राकृतिक आपदा के दौरान भी इनका इस्तेमाल किया जा सकें."

 

मारुति-800 के इंजन का किया था इस्तेमाल

 

पुलिस ने बताया कि, "घटना की जांच के दौरान पता चला कि, इब्राहिम ने इस हेलीकॉप्टर में मारुति-800 का इस्तेमाल किया था. साथ ही उसने इसके अन्य पार्ट्स कबाड़ के सामान से तैयार किए थे जिन्हें उसने एक लोकल स्क्रैप शॉप से खरीदा था."

 

पुसड शहर के एक ट्रेडर, खुर्शीद अकरम ने बताया, "इब्राहिम अक्सर इस बात का जिक्र करता था कि वो अपने इस हेलीकॉप्टर को 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत राष्ट्र को समर्पित करुंगा. साथ ही उसने अपने इस हेलीकॉप्टर में इसका स्लोगन भी लिखा हुआ था."

 

यह भी पढ़ें

Covid-19 Vaccine: देश में बढ़ेगी टीकाकरण की स्पीड, Pfizer से 5 करोड़ डोज खरीदने की तैयारी

जस्टिस रोहिंटन नरीमन के कार्यकाल का आज आखिरी दिन, अपने फैसलों के लिए सालों तक किए जाएंगे याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी की देशवासियों से अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी की देशवासियों से अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget