एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव के इस्तीफे से BJP खेमे में खुशी, फडणवीस के घर आज कोर ग्रुप की बैठक, सरकार बनाने पर मंथन

Maharashtra Political Crisis: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी. जानकारी के मुताबिक 1 या 2 जुलाई को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

Maharashtra BJP Core Group Meeting: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के इस्तीफे के बाद बीजेपी खेमे में हलचल और तेज हो गई है. उद्धव के सीएम की कुर्सी खाली करने के साथ ही बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है. इस बीच सरकार बनाने की भी तैयारी की जा रही है. आज बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक (BJP Core Group Meeting) होगी जिसमें सरकार बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. 2 जुलाई से पहले सरकार गठन को लेकर तैयारी की जा रही है.

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी. जानकारी के मुताबिक 1 या 2 जुलाई को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से बने सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे की कुर्सी जा चुकी है. कल तक उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम थे लेकिन अब वो कार्यवाहक सीएम बन गए हैं. ऐसे में अब बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में पूरी तरह से जुट गई है. आज सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर कोर ग्रुप की बैठक होगी. महाराष्ट्र बीजेपी प्रभारी सीटी रवि बैठक में मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बैठक में चर्चा होगी. 

उद्धव के इस्तीफे से बीजेपी खेमे में खुशी

बहरहाल उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के इस्तीफे से बीजेपी (BJP) खेमे में खुशी की लहर है. नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे के बीच मिठाइयां बांट रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 1 या 2 जुलाई को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. बुधवार 29 जून देर रात होटल ताज में विधायकों के साथ बैठक के बाद जब फडणवीस बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्कान थी और दिल में खुशी की लहर दौड़ रही थी. हालांकि खबर है कि मंगलवार को जब फडणवीस दिल्ली आए थे तभी सरकार गठन की पूरी रणनीति बना ली गई थी लेकिन अब जब उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है तो बीजेपी के लिए रास्ता और आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: अपनों की बगावत पड़ी भारी, 943 दिन ही CM रहे उद्धव, अब तक सिर्फ 2 मुख्यमंत्री पूरा कर पाए 5 साल

Watch: उद्धव सरकार गिरने के बाद सोशल मीडिया पर छाए देवेंद्र फडणवीस, वायरल हो रहा शायराना अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget