फडणवीस बने CM, शिवसेना ने SC में दी चुनौती, शरद पवार ने भतीजे अजित पवार को पद से हटाया, पढ़ें बड़ी ख़बरें
महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विधायक दल के नेता अजित पवार को पद से बर्खास्त कर दिया है. अब जयंत पाटिल को विधायक दल का नेता चुना गया है. पढ़ें दिनभर की बड़ी ख़बरें-

1. महाराष्ट्र में आज सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद बीजेपी और एनसीपी के बागी धड़े के नेतृत्व में सरकार बनी. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन हटने के बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. https://bit.ly/35l5zPI
2. देवेंद्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी. पीएम ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई. मुझे भरोसा है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत से काम करेंगे.’’ वहीं कांग्रेस समते अन्य विपक्षी दलों ने राज्यपाल के फैसले की कड़ी आलोचना की है. https://bit.ly/2KNqq6y
3. देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. साथ ही कहा है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए. शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय में राज्यपाल के खिलाफ एक रिट याचिका दायर की है. https://bit.ly/2QLVlUm
4. मुंबई में एनसीपी की जो बैठक चल रही थी वो खत्म हो गई है. पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बीजेपी को समर्थन देने के चलते अजित पवार पर कार्रवाई की गई है. शरद पवार ने अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है. विधानसभा चुनाव के बाद एनसीपी ने अजित पवार को विधायक दल का नेता चुना था. अब जयंत पाटिल को विधायक दल का नेता चुना गया है. https://bit.ly/2OCKBFd
5. राजस्थान में दर्दनाक हादसा हुआ है. राज्य के नागौर में मिनी बस के पेड़ से टकराने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है. वहीं हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. https://bit.ly/37pqBhQ
पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों पर मौत बनकर टूटे थे ब्रगेडियर कुलदीप सिंह, पढ़ें- वीरता की कहानी https://bit.ly/2KKjPcH
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
















