एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: किसानों की हड़ताल ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, ₹100 तक मिल रहा है एक बंडल धनिया

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन लगातार आज पांचवे दिन भी जारी है. जिससे सब्जियों और दूध की आपूर्ति पर काफी असर हो रहा है. किसान संगठनों को का कहना है कि वे आज पांचवें दिन मुंबई सहित ‘महाराष्ट्र बंद’ करने जा रहे हैं. किसानों के इस आंदोलन ने सब्जियों के दाम पर बुरा असर डाला है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि अब एक बंडल धनिया सौ रुपए तक मिल रहा है.

महाराष्ट्र में बीजेपी की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भी ‘बंद’ के आह्वान को अपना समर्थन दिया है. नासिक और अहमदनगर जैसे प्रमुख उत्पाद केन्द्रों से आपूर्ति में काफी कमी आने के कारण मुंबई सहित शहरों में सब्जियों और फलों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है.

महाराष्ट्र: किसानों की हड़ताल ने बढ़ाए सब्जियों के दाम, ₹100 तक मिल रहा है एक बंडल धनिया

असर: मंडियों में बढ़ने लगे सब्जियों के दाम
मंडी में सब्जियों की कमी से कई चीजों के दाम अब बढ़ने लगे हैं. मुंबई की थोक मंडी में एक किलो आलू की कीमत 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये और एक किलो प्याज की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 14 रुपये हो गई है. भिंडी के दाम दोगुने हो गए हैं. बैंगन का दाम भी 40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये हो गया है.
जानें क्या है किसानों की मांग ? किसानों की मांग है कि राज्य में किसानों के कर्ज माफ किए जाएं, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू की जाएं, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों में किसानों को उनकी उपज की लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने और फसल लागत मूल्य से 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने जैसी सिफारिशें शामिल हैं. इसके अलावा किसानों की मांग है कि खेती के लिए बिना ब्याज के कर्ज मिले. 60 साल के किसानों के लिए पेंशन स्कीम लागू की जाए और एक लीटर दूध के लिए दुग्ध उत्पादकों को 50 रुपये कीमत मिले.

एक जून से आंदोलन कर रहे हैं किसान

खेती के कर्ज से छूट और कम दाम में बिजली जैसी अन्य मांगों को लेकर एक जून से आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज पांचवां दिन है. नासिक और अहमदनगर सहित महाराष्ट्र विरोध का प्रमुख केन्द्र बन गया है. आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान क्रांति मोर्चे (केकेएम) और राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसान प्रतिनिधियों की नासिक की कृषि उत्पाद बाजार समिति में बैठक हुई.

पांच जून को बुलाया महाराष्ट्र बंद
नाराज किसानों ने 5 जून को मुंबई छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बंद का ऐलान का किया है. हडताली किसान सरकारी दफ्तरों, विधायक और सांसद के दफ्तरों पर तालाबंदी भी करेंगे. ऐसे में अगले कुछ दिनों में न सिर्फ सरकार की बल्कि आम जनता की मुसीबत भी बढ़ने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget