एक्सप्लोरर

Maharashtra: लोनावला के जंगलों में मिला दिल्ली के लापता इंजीनियर फरहान का शव, डॉग स्क्वाड की मदद से की गई खोजबीन

फरहान की तलाश के लिए पुलिस, डॉग स्क्वाड, लोनावला के एक्सपर्ट बचावकर्मी, आस पास के गांव के लोग खोजबीन में जुटे हुए थे. अब फरहान का शव लोनावला के जंगलों से बरामद किया गया है.

Delhi Engineer Went Missing: महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावला और खंडाला की घने जंगलों में लापता हुए दिल्ली के इंजीनियर का शव मिल गया है. इस इंजीनियर का नाम फरहान सिराजुद्दीन शाह था. फरहान 20 मई को लोनावला के नागफणी के जंगलों में लापता हुआ था. ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी.

लापता होने से पहले तक फरहान घटना की सूचना अपने परिवार और दोस्तों को दे रहा था. फरहान ने आखिरी बार 20 मई की  दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने परिवार और दोस्तों को संपर्क किया था और कहा था, ''अगर मैं अगले तीन या चार घंटों तक संपर्क नहीं करता तो मेरी तलाश के लिए किसी को भेजो.'' ऐसा हो सकता है की कुछ समय बाद फरहान के मोबाइल की बैटरी कम हो गई हो और वह संपर्क क्षेत्र से बाहर चला गया हो. उसके बाद से ही फरहान की तलाश जारी थी.

फरहान दिल्ली में बतौर इंजीनियर काम करता था. फरहान कंपनी के काम से दिल्ली से कोल्हापुर आया था. वह शुक्रवार को पुणे लौटने वाला था, लेकिन दिल्ली लौटने के लिए उसे जिस फ्लाइट में जाना था, उसमे काफी समय था. ऐसा बताया जा रहा की फ्लाइट के लिए पर्याप्त समय होने की चलते फरहान ने लोनावला के नागफणी के जंगल में घूमने का फैसला किया. लेकिन अनजान इलाके से अपरिचित फरहान घने जंगलों के जाल में फंस गया. 

जंगल में भटक गया फरहान- पुलिस

पुणे के पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र पाटील ने कहा, ''जानकारी सामने आई है कि 20 मई की सुबह फरहान ने ट्रेकिंग शुरू की. फरहान ने नागफन इलाके के जंगल में पहाड़ी इलाके की चढ़ाई की, जिसे ड्यूक प्वाइंट भी कहते हैं. वहां से लौटते हुए फरहान रास्ता भटक गया था. फरहान ने दिल्ली में अपने दोस्त को बताया कि वो जंगल में रास्ता भटक गया है और अगर अगले 2 घंटे में कोई संदेश नहीं मिले तो वो किसी को मदद और खोजने के लिए भेजे. इसके बाद फरहान का फोन बंद हो गया. फरहान का परिवार भी लोनावला पहुंचा है.''

परिवार ने की थी एक लाख का इनाम देने की घोषणा

फरहान की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड, लोनावला के एक्सपर्ट बचावकर्मी, आस पास के गांव के लोग खोजबीन में जुट हुए थे. फरहान की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था. पुणे पुलिस ने फरहान के मोबाइल लोकेशन की मैपिंग की और उसकी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन बचाव दल उस तक नहीं पहुंच सका. फरहान के परिवार ने उसे खोजने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें-

चिंतन शिविर के बाद एक्शन में सोनिया गांधी: पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी और 2024 टास्क फोर्स का एलान

Asaduddin Owaisi: ओवैसी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, पूछा- भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई रिश्ता नहीं लेकिन उनकी बीवियां कौन थीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget