एक्सप्लोरर

Covid-19: मुंबई में कोरोना को मात देने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान जारी, 12-17 साल के बच्चों का हो रहा टीकाकरण

Har Ghar Dastak Campaign in Mumbai: कोरोना की चौथी लहर के संभावित खतरे को लेकर केंद्र के निर्देशानुसार BMC के अधिकार क्षेत्र में 1 जून 2022 से 'हर घर दस्तक' अभियान की शुरुआत हुई है.

Covid-19 Har Ghar Dastak Campaign in Mumbai: दुनियाभर में कोरोना (Corona) से जंग अभी तक जारी है. भारत में भी कोरोना के मामलों में तेजी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. इस बीच कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी (BMC) ने मुंबई (Mumbai) में 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण (Vaccination) के लिए "हर घर दस्तक" (Har Ghar Dastak) अभियान की शुरुवात की है. मुंबई में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है. पहला डोज 112% पूर्ण हुआ है वहीं दूसरा डोज 101% पूर्ण हुआ है. 

3 जनवरी 2022 से 15 से 17 साल के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही 16 मार्च 2022 से 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को COVID-19 के खिलाफ टीका लगाया जा रहा है. इसके लिए 107 नगर निगम और सरकारी अस्पतालों और 125 निजी अस्पतालों में कुल 232 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र कार्यरत हैं. 

कोविड-19 के खिलाफ जंग जारी

हालांकि 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 28 फीसदी लाभार्थियों का पहली खुराक दी गई है. वही इस आयुवर्ग में 12 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है. इसके साथ ही 15 से 17 वर्ष की आयु के 57 फीसदी लाभार्थियों को पहली कोविड-19 खुराक दी गई. वही इस आयुवर्ग में करीब 45 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई. 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों की तुलना में 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण बहुत कम है.

मुंबई में "हर घर दस्तक" अभियान

कोरोना (Corona) की चौथी लहर के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार BMC के अधिकार क्षेत्र में एक जून 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ''हर घर दस्तक" (Har Ghar Dastak) अभियान की शुरुआत हुई है ताकि टीकाकरण (Vaccination) और निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके. 12 से 14 और 15 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. साथ ही वृद्धाश्रम और अन्य वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक) को बूस्टर डोज (Booster Dose) देने का काम भी बीएमसी करेगी.

मास्क पहनना अनिवार्य

उधर, महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. सरकार के इस दिशा-निर्देश के मुताबिक प्रदेश में भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे बस, ट्रेन, स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और ऑडिटोरियम में फेस मास्क (Face Mask) पहनना जरूरी कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

India COVID-19 Cases: देश में फिर सामने आए करीब 4 हजार नए कोरोना केस, 26 लोगों की हुई मौत, एक्टिव मामले 22 हजार के पार

Rajya Sabha Elections: राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे विधायक कुलदीप बिश्‍नोई, हरियाणा में फंसी राज्यसभा सीट को लेकर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget