एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 9518 नए मामले, 258 मरीज़ों की गई जान

बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है. राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 लाख के पार चली गई, जबकि 258 और मरीजों ने दमतोड़ दिया. इनमें से 149 की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है.

यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो. पुणे में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 1,812 नए मामले आए हैं, जबकि मुंबई में 1038 नए मरीज आए हैं. मुंबई में कुल मामले 1,01,388 हो गए हैं.

बीमारी के कारण 258 संक्रमितों ने दम तोड़ा, जिनमें से 64 मुंबई के हैं, जबकि 149 मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के हैं, जो तेज़ी से नए कोविड केंद्र के तौर पर उभर रहा है. बयान में बताया गया है कि ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद एमएमआर के इस भाग में मामले 18,115 हो गए हैं. इसके बाद ठाणे शहर में 17,226 मामले हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में रविवार तक कुल मामले 1,99,835 हो गए हैं और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है. पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं. बयान में बताया गया है कि नासिक शहर में 471 नए मामले आए हैं, जबकि औरंगाबाद नगर में 194 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

विभाग के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में (नगरपालिका की सीमा को छोड़कर) 193 नए मामले आए हैं. सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 226 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. वहीं, पुणे जिले में 386 और जलगांव जिले में 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.

बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है. राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं. वहीं, पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है.

राज्य में बीमारी से ठीक होने की दर 54.62 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.82 फीसदी है. अब तक कुल 15,64,129 लोगों की जांच की जा चुकी है. विभाग ने बताया कि 7,54,370 लोग घर में क्वॉरन्टीन में हैं, जबकि 45,846 लोगों को क्वॉरन्टीन केंद्रों में रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget