एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बेटे के BJP के टिकट पर जीतने के बाद राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस की विधायकी छोड़ी

कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अच्छा काम करने की कोशिश की लेकिन स्थिति ने मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया.

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष को सौंपा. सूत्रों के मुताबिक, पाटिल जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. विखे पाटिल के बेटे सुजय लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें अहमदनगर सीट से टिकट दिया और वे जीत गए.

आज विधायक पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा, ''मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी नहीं किया था. मुझे हाईकमान पर संदेह नहीं है, उन्होंने मुझे विपक्ष का नेता बनाकर मुझे मौका दिया था. मैंने अच्छा काम करने की कोशिश की लेकिन स्थिति ने मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया.''

विखे पाटिल के साथ कांग्रेस से निष्कासित विधायक अब्दुल सत्तार भी मौजूद थे. उन्होंने दावा किया, ''8 से 10 कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व के साथ निराशा और उनके कामकाज का तरीका हमारे फैसले के पीछे का कारण है. राज्य नेतृत्व यहां पार्टी को नष्ट कर रहा है.''

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में बीजेपी ने 23, शिवसेना ने 18, एनसीपी ने चार और कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय ने एक एक सीट जीती है. सूबे में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget