एक्सप्लोरर

संजय राउत ने UPA और शरद पवार को लेकर दिया बयान तो कांग्रेस ने CM उद्धव ठाकरे से की ये शिकायत

यूपीए को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने कहा कि इस संबंध में हमने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात की है.

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने आज कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) अब “लकवाग्रस्त” हो गया है इसलिए शरद पवार जैसे एक गैर कांग्रेसी नेता को गठबंधन का प्रमुख बनाया जाना चाहिए.

इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की है.

उन्होंने कहा, ''संजय राउत शिवसेना के सांसद हैं.शिवसेना यूपीए की सदस्य नहीं है. संजय राउत एनसीपी के सांसद नहीं है. हमने सीएम से कहा है कि इस तरह के बयान गलत हैं और उन्हें यह बताना चाहिए. सीएम ने कहा कि वह इस पर चर्चा करेंगे.''

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “शिवसेना संप्रग का हिस्सा भी नहीं है. यदि वह यूपीए का हिस्सा होती तो समझ में आता. उन्हें (राउत) इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए.”

कांग्रेस के एक अन्य नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हुसैन दलवई ने कहा, “शिवसेना को (पिछले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में) अधिक सीटें मिली थीं इसलिए मुख्यमंत्री का पद मिला. लेकिन शिवसेना अब भी UPA का हिस्सा नहीं है.” उन्होंने कहा, “राउत के बयान को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.”

दलवई ने कहा, “राउत को यह नहीं भूलना चाहिए कि महा विकास आघाडी सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनी है. उन्हें इस तरह की बात कर के विवाद पैदा नहीं करना चाहिए.”

संजय राउत ने इससे पहले भी कई बार ऐसा सुझाव दिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य पार्टियां इस मांग का समर्थन करती हैं, उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि देश में किसी क्षेत्रीय पार्टी को पवार द्वारा UPA का नेतृत्व करने पर ऐतराज हो सकता है. इस समय हम सभी बीजेपी विरोधी हैं.”

बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, अपने ट्रांसफर और अनिल देशमुख के खिलाफ लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget