एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले- घबराने की जरूरत नहीं, राज्य में कोई पॉजिटिव मामला नहीं

महाराष्ट्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है.

मुंबई: भारत मे कोरोना वायरस पीड़ितों के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है. उद्धव ठाकरे ने कोरोना पर मीडिया के माध्यम से राज्य को संबोधित करते हुए कहा कि, "कोरोना को लेकर फिलहाल भय का वातावरण है. कोरोना के संदर्भ में महाराष्ट्र में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है."

उद्धव ठाकरे ने कहा, "नागरिकों से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करें, होली के अवसर पर भी अनावश्यक भीड़ जमा ना हो. अगले 10 से 15 दिन सावधानी बरतने की जरूरत है. घबराने की जरूरत नहीं है, मास्क लगाकर घूमने की जरूरत नहीं है, मास्क कोई हल नही है. नागरिकों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है."

नागपुर में कोरोना को लेकर संदेह के घेरे में आए अमित पांडे नाम के व्यक्ति के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "अमित पांडे नागपुर के रहने वाले हैं, जो तेलंगाना में पाए गए कोरोना के मरीज के साथ विमान में बैठे हुए थे. राज्य में कोरोना को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाने जैसी जरूरी तैयारियां की गई हैं. अमित पांडे का उपचार हो रहा है. मुंबई और पुणे में कोरोना के जो संदिग्ध मिले थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. महाराष्ट्र में एक भी कोरोना से पीड़ित मरीज नहीं है.

सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. अभी हर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की जा रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget