एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद पावर शेयरिंग पर मंथन, अमित शाह के बाद अब PM समेत इन नेताओं से मिलेंगे एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde Meets Amit Shah: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अमित शाह से मुलाकात की. अब दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे

Eknath Shinde in Delhi: महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद पावर शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. शिंदे शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक वह अमित शाह (Amit Shah) के बाद बीजेपी के कई और बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे. एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब उद्धव ठाकरे गुट के नेता अपना पाला बदलते दिख रहे हैं.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद ऐसी चर्चा है कि उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना के करीब 10-12 सांसद आने वाले कुछ दिनों में शिंदे गुट के साथ आ सकते हैं. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं.

महाराष्ट्र में पावर शेयरिंग पर मंथन!

दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद पावर शेयरिंग को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से चर्चा होगी. 

कितने बजे किनसे होगी मुलाकात?

महाराष्ट्र के सीएम (Maharashtra CM) एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज शाम साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इससे पहले साढ़े तीन बजे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात होगी. जानकारी के मुताबिक जाने-माने वकील हरीश साल्वे से भी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और फडणवीस की मुलाकात होने की संभावना है. वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे. हालांकि जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात कितने बजे होगी ये अभी साफ नहीं है. एकनाथ शिंदे और फडणवीस आज ही शाम दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो जाएंगे. पंढरपुर में एकनाथ शिंदे अषाढ़ी एकादशी पूजा में शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha MPs Take Oath: 'नियमित रहें, संबोधनों में सावधानी बरतें', BJP के नए राज्यसभा सांसदों से बोले पीएम मोदी

Maharashtra Politics: सत्ता जाने के बाद उद्धव ठाकरे की 'पॉलिटिक्स' में दिखा ये बदलाव, पार्टी बचाने फ्रंटफुट पर उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget