एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'एमवीए सरकार में विधायकों का अस्तित्व था खतरे में' बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि एमवीए सरकार के तहत हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था, तब हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया.

Maharashtra CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) दिल्ली में पीसी कर रहे हैं. सीएम शिंदे ने कहा कि मैं स्वयं और उपमुख्यमंत्री दिल्ली आए हैं. सरकार कैसे स्थापित हुई है, वो सब आप जानते हैं. कल हम केंद्रीय गृहमंत्री, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले हैं. मुलाकात में महाराष्ट्र के विकास के लिए बात हुई. थोड़ी देर बाद हम प्रधानमंत्री से मिलेंगे. इस सरकार के द्वारा हम महाराष्ट्र के विकास में साथ देंगे और मिलकर पूरा करेंगे. 

उन्होंने कहा कि हम लोग शिवसेना पार्टी हैं. विधानसभा के स्पीकर ने हमें मौका दिया है, बहुमत हमारे पास है. हम लोग बाला साहब ठाकरे की भूमिका लेकर गए हैं. हमने तीन चार कोशिश की थी, हमारा नेचुरल एलाएंस के साथ ही काम करें, तो ठीक रहेगा. हमने कई बार कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं होने के कारण ही यह कदम उठाया है. हमारी नई सरकार स्थापित हुई है तो वरिष्ठों को मिलना शिष्टाचार भेंट होती है. जिन्होंने बाला साहब का हिंदुत्व नकार दिया, उनके साथ तो हम नहीं जा सकते हैं. 

बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन महाराष्ट्र को ले जाएगा आगे

सीएम शिंदे ने कहा कि हमने एक विचारधारा अपनाई है, इस कारण मुझे बाला साहब ठाकरे की भूमिका में सीएम बनाया गया. बाला साहब ठाकरे ने कहा था कि हम कांग्रेस के साथ कभी जाएंगे ही नहीं, नहीं तो मैं शिवसेना बंद कर दूंगा. तो हमने तो उनके कदमों पर चलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि संजय राठोड को पुलिस ने क्लीन चिट दी हैं. एमवीए सरकार के तहत हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था, तब हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया. बीजेपी और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है. 

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

सीएम शिंदे ने कहा कि विकास की भूमिका लेकर हमने ये सरकार बनाई है. जो काम 2.5 साल पहले होना था वो अब हुआ है. आज हम पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका विजन जानेंगे. उन्होंने शपथ के वक्त कहा था कि महाराष्ट्र को कोई भी कमी नहीं होगी. 

वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे पहले सीएम बनाया, अब पार्टी की जरूरत के हिसाब से हमने पार्टी के फैसले का पालन किया है. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) हमारे नेता और सीएम हैं. हम उसके अधीन काम करेंगे. अन्याय को खत्म किया गया और हमारा प्राकृतिक गठबंधन पुनर्जीवित हो गया. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे और फणडवीस ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से भी मिले

ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को बताये, जल्दी इनकम टैक्स रिटर्न भरने के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget