एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ने विरार अस्पताल हादसे की जांच के आदेश दिए, मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत पर सीएम उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही सीएम ने हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं. ठाकरे ने अधिकारियों को  अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पालघर जिले के विरार में एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और स्थानीय प्रशासन को हादसे की जांच के आदेश दिए.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ठाकरे ने आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की. उन्होंने अधिकारियों से मरीजों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित करने के लिए कहा.

शुक्रवार तड़के तीन बजे के आसपास लगी थी आग
बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, “आग को पूरी तरह बुझाने को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का इलाज प्रभावित न हो.” उन्होंने कहा कि विजय वल्लभ अस्पताल एक निजी अस्पताल है और यह जांच की जाएगी कि वहां सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा था या नहीं.अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में आग शुक्रवार तड़के तीन बजे के आस-पास लगी जिसमें पांच महिलाओं और आठ पुरुषों की मौत हो गई.

हादसे में 13 लोगों की गई जान
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक ट्वीट में कहा, “विरार के विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में 13 लोगों की जान चली गई. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है. मुख्यमंत्री ठाकरे ने हादसे की गहराई से जांच करने के आदेश दिए हैं. ” 

दो दिन पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव के कारण 24 मरीजों की हुई थी मौत
दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के कारण 24 मरीजों की मौत हो गई थी. कुछ तकनीकी कारणों से ऑक्सीजन का रिसाव हुआ और इसकी सप्लाई रुकने से वेंटीलेटर बेड पर रखे गए मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया. जब यह घटना घटी, तब अस्पताल में करीब 150 मरीजों का ऑक्सीजन बेड पर अन्य दो दर्जन से अधिक रोगियों का वेंटिलेटर बेड पर इलाज चल रहा था.
 

यह भी पढ़ें

Corona India: देश में पहली बार 3.32 लाख नए कोरोना केस आए, एक दिन में रिकॉर्ड 2263 की मौत

कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी हरीश साल्वे ने हटने का अनुरोध किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget