एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने कहा- पिछले साल की तरह मिलकर करेंगे कोरोना से मुकाबला, राज्य में और कड़े लॉकडाउन की नहीं जरूरत

महाराष्ट्र में एक दिन पहले यानी गुरुवार को राज्य में 66 हजार 159 नए केस आए जबकि 771 लोगों की पिछले 24 घंटे के दौरान जान चली गई. इस वक्त राज्य में कुल 6 लाख 70 हजार 301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार की रात राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी कोरोना से एकजुट होकर मुकाबला करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में और अधिक कड़े लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग प्रतिबंधों का पहले से ही सख्ती के साथ पालन कर रहे हैं.

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि हम कोरोना महामारी के प्रसार की रोकथाम प्रतिबंधों और लॉकडाउन के जरिए कर रहे हैं. हमारा यह मानना था कि राज्य में 10 लाख एक्टिव कोरोना के केस हो सकते हैं. लेकिन अब तक कोरोना के 7 लाख राज्य में सक्रिय मरीज हैं. 

उनकी तरफ से राज्य की जनता को यह संबोधन ऐसे वक्त पर गया जब एक दिन बाद यानि 1 मई से वैक्सीनेशन के चौथे चरण की शुरुआत हो रही है. लेकिन राज्य सरकार ने वैक्सीन की कमी का हवाला देकर कल से शुरू करने में असमर्थता जताई है.

 15 दिन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां 

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके. मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके. लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी. सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जिसमें एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है. पाबंदियों से आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है.

कल महाराष्ट्र में 66 हजार से ज्यादा नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है. संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के प्रयास का अब तक कोई खास असर होता हुआ नहीं दिख रहा है. गुरुवार को राज्य में 66 हजार 159 नए केस आए जबकि 771 लोगों की पिछले 24 घंटे के दौरान जान चली गई. इस वक्त राज्य में कुल 6 लाख 70 हजार 301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: कोरोना के कहर के चलते पश्चिम बंगाल में पाबंदियों की घोषणा, बाजारों के खुलने का समय तय, शॉपिंग मॉल रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

Embed widget