एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा में उठा लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट का मामला, देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर गृह मंत्री ने दिया जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा में सेलेब्स के ट्वीट का मामाल देवेंद्र फडणवीस ने उठाया. इस दौरान फडणवीस के सवालों का राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जवाब दिया.

मुंबईः सेलेब्स के ट्वीट मामले को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दल के नेता और पूर्व मुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस सेलेब्स के ट्वीट की जांच के मुद्दे को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सरकार शरजील उस्मान का समर्थन करती है और भारत रत्न लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर पर कार्रवाई करने की बात करती है. फडणवीस ने कहा कि लता मंगेसकर और सचिन तेंदुलकर ने उन लोगों के खिलाफ ट्वीट किया जो भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहै हैं.

विधानसभा में फडणवीस ने पूछा, ''लता मंगेशकर या सचिन तेंदुलकर ने क्या लिखा? भारत के खिलाफ जो प्रोपोगंडा चल रहा है, उसके खिलाफ उन्होंने ट्वीट किया. टूलकिट मे भारत के खिलाफ आर्थिक, सामाजिक नुकसान कैसे करना है, यह लिखा है.''

उन्होंने कहा, ''लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर ने India Against Propoganda लिखा. उन्होंने India stands United लिखा. क्या यह कहना गलत है?'' उनके सवालों का जवाब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया.

अनिल देशमुख ने कहा, ''हमने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर पर कार्रवाई करने की बात नहीं कि बल्कि एक पार्टी के आई टी सेल की जांच की गई, जिसमें 10 से 12 लोगों के नाम सामने आए. वैसे लोगों के ऊपर कार्रवाई जारी है.''

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''अगर हमारे पार्टी ने देश के समर्थन में इन्हें ट्वीट करने को कहा है तो हमें इस बात का अभिमान है. एक क्षण के लिए मैं मानता हूं कि हमने इन्हें यह ट्वीट करने बोला. अगर देश के लिए यह करने कहा गया तो इसमें क्या गुनाह है. आपके कार्रवाई से हम नहीं डरते.''

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''हमें गर्व है कि हमने देश के समर्थन में यह किया जिसके बाद आपने जांच के आदेश दिए हैं. इससे पता चलता है कि हमारी देशभक्ति क्या है, और आपकी देशभक्ति क्या है.'' वहीं अनिल देशमुख ने कहा, ''यह जांच भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के खिलाफ है, लता मंगेशकर के खिलाफ नहीं.''

सचिन-लता के ट्वीट की जांच पर पलटे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख, जानिए अब क्या कहा है? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget