एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: RBI के एलान के बाद भी बैंक और NBFC अभी भी बहला फुसला कर वसूल रहे EMI!

महाराष्ट्र में बैंक और NBFC अभी भी बहला फुसला कर ग्रहाकों से EMI वसूल रहें हैं.कई ग्राहकों की दो अप्रैल और पांच अप्रैल की EMI ऑटोमेटिक खाते से कट चुकी है.

मुंबई: भले ही RBI और वित्त मंत्रालय ने कोरोना से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए EMI में मोरेटेरियम देने की घोषणा की है लेकिन कुछ बैंक और NBFC अभी भी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब इन्होने एक नई मोडस ऑपरेंडी अपना ली है. इनके प्रतिनिधि नागरिकों को फोन कर रहें हैं और सरकार की ओर से दी गई राहत की गलत और भ्रामक तस्वीर बता लोगों से EMI वसूलने की पूरी कोशिश कर रहें हैं.
ऐसी कई कॉल मुंबई के ग्राहकों को आ रही हैं. जिनमें NBFC के प्रतिनिधि RBI के नोटिफिकेशन का हवाला दे कर झूठी तस्वीर पेश कर बता रहें हैं कि यह सुविधा सबके लिए नहीं है. RBI ने यह सुविधा सिर्फ उन्ही लोगों को दी है जिनकी सैलरी लेट आई है या नहीं आई है बाकियों के लिए नहीं. जिसे यह सुविधा लेनी है उन्हें नियोक्ता से एक प्रूफ लाकर देना होगा की उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है या लेट मिलेगी तभी उन्हें यह राहत मिल पायेगी.
27 मार्च को आया था रिजर्व बैंक का नोटिफिकेशन
ऐसे में मुंबई के नागरिक परेशान हैं कि इस लॉकडाउन में सैलरी की प्रूफ कहां से लायें जबकि ये प्रतिनिधि इस प्रूफ को RBI की अनिवार्य शर्त बताकर लोगों को परेशान कर रहें हैं. कई प्रतिनिधि तो इसी तरह बहला फुसला कर कईयों के मोरेटेरियम रिक्वेस्ट रिवर्स करा चुके हैं. और अप्रैल का किश्त भी ले चुके हैं.
कई ग्राहकों के तो इस सुविधा का आवेदन करने के बाद भी दो अप्रैल और पांच अप्रैल की EMI ऑटोमेटिक खाते से कट चुकी है. कईयों के कैश क्रेडिट से ब्याज 31 मार्च को  बैंक वसूल कर चुकी है जबकि रिजर्व बैंक का नोटिफिकेशन 27 मार्च को ही आ गया था.
ब्याज ज्यादा बताकर वसूल रहें हैं किश्त
कुछ बैंकों एवं NBFC के प्रतिनिधि इससे होने वाले ब्याज भार को बढ़ा चढ़ाकर बता कर भी किश्त वसूल रहें हैं. कई ग्राहकों की शिकायत है कि इस सुविधा का आवेदन ईमेल, फोन और ऑनलाइन करने पर भी इन संस्थानों ने EMI भुगतान करने का मैसेज भेज दिया. जिन्होंने आवेदन करने के बाद इस सुविधा के तहत किश्त नहीं भरी उनके ऋण खाते में बाउंस चार्ज लगा उनको भी मेसेज भेज रहें हैं.
फोन पर बाउंस चार्ज एवं किश्त ना भरने की सुविधा के विकल्प सिबिल को रिपोर्ट कर ग्राहकों को डरा देते हैं. ऐसे में मुंबई सहित देश के कई ग्राहक ऐसे मुश्किल वक्त में घबरा कर किश्त दे दे रहें हैं जिससे सरकार की ओर से दी गई राहत बीच में ही रूक जा रही है.
इस सम्बन्ध में आर्थिक विश्लेषक सीए पंकज जायसवाल का कहना है, '' कोरोना महामारी के इस दौर में जब देश के बड़े लीडर भी बोल रहें हैं की अर्थव्यवस्था तो सुधर जाएगी जीवन पहले है, ऐसे में बैकों का यह महाजन रुपी अवतार काफी डरावना है और सरकार की मंशा के विपरीत है.  सरकार ने पहले ही रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, CRR, SLR एवं अन्य राहतों से वित्तीय संस्थानों तक तरलता पहुंचाई है ताकि यह जनता तक जा सके, बैंक जानबूझकर इस तरलता को जनता तक न पहुंचा अपने पास रोक रहें हैं. यह एक भ्रष्ट प्रैक्टिस की श्रेणी में आता है जिसमें सरकार द्वारा इस महा संकट के दौर में दी जा रही सुविधाओं के बीच में ये आ गए हैं सरकार को इस पर संज्ञान ले तुरंत कारवाई करनी चाहिए.''
ये भी पढ़ें-
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget