एक्सप्लोरर

MP: ग्वालियर में दोहराया गया गोरखपुर, ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 3 मरीजों की मौत

परिवारवाले कह रहे हैं कि अस्पताल की लापरवाही से मरीजों की मौत हुई है. वहीं, अस्पताल प्रशासन आरोप गलत बता रहा है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज पहले से ही गंभीर हालत में थे.

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ग्वालियर के सरकारी जयारोग्य अस्पताल में तीन मरीजों की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया है. मरीजों के परिवार का आरोप है कि बिजली गुल होने के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई जिससे मरीजों की मौत हुई, जबकि अस्पताल कह रहा है कि ऐसा नहीं है मरीज पहले से ही नाजुक हालत में थे.

आपको बता दें कि बीते साल 10 अगस्त की रात गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई थी जो तीन दिन बाद 13 अगस्त की अल सुबह बहाल हो पाई थी. इस दौरान 10, 11 और 12 अगस्त को क्रमश: 23, 11 और 12 बच्चों की की मौत हुई थी.

एक के बाद एक तीन मरीजों ने तोड़ा दम 

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू में भर्ती महेंद्र जाटव, राजेश बघेल और ओम प्रकाश धाकड़ नाम के तीन मरीजों की कल एक के बाद एक मौत हो गई. ये तीनों ही मरीज वेंटिलेटर पर थे. मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कल दोपहर के वक्त काफी देर तक आईसीयू के वेंटिलेटर बंद रहे यही वजह है, कि एक के बाद एक तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप

यहां मौजूद लोगों का कहना था कि इसी दौरान अस्पताल की बिजली भी गुल रही. तीन मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मरीजों की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार वाले धरने पर बैठ गए हैं.

मृतक मरीजों के परिवारवाले कह रहे हैं कि अस्पताल की लापरवाही से मरीजों की मौत हुई है. वहीं, अस्पताल प्रशासन आरोप गलत बता रहा है.  अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज पहले से ही गंभीर हालत में थे.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget