एक्सप्लोरर

MP नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस ने बीजेपी को दी कड़ी टक्कर, दोनों ने जीतीं 9-9 सीटें

इस बीच, प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में बीजेपी के बागी उम्मीदवारों को जिम्मेदार ठहराया.

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज 19 नगरपालिका अध्यक्षों के चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ बीजेपी को विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी. दोनों ने बराबर 9-9 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं एक स्थानीय निकाय के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है.

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि आज घोषित किये गये चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 9 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की हैं. इनमें पीथमपुर नगर पालिका और डही, कुक्षी, धामनोद, पानसेमल, राजपुर, पलसूद और ओंकारेश्वर की नगर परिषद अध्यक्ष पद शामिल हैं, जबकि सेंधवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुआ है.

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता दिग्वजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ नगर पालिका सहित बड़वानी, मनावर और धार नगर पालिका के अध्यक्ष पदों पर जीत का परचम लहराया. इसके अलावा कांग्रेस ने अंजड़, खेतिया, सरदारपुर राजगढ़ और धरमपुरी नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों पर भी जीत हासिल की. जैतहारी नगर परिषद का अध्यक्ष पद एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है.

इस बीच, प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में बीजेपी के बागी उम्मीदवारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘‘पार्टी का प्रदर्शन इससे प्रभावित हुआ है. अनेक जगहों पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.’’ दूसरी ओर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सात स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद बीजेपी से छीनने में कामयाब रही.

अजय सिंह ने कहा, ‘‘इन चुनाव परिणामों से जाहिर होता है कि प्रदेश के लोगों का बीजेपी सरकार से मोहभंग हो गया है. सरकारी मशीनरी और धन का दुरूपयोग करने के बावजूद भी बीजेपी इन चुनावों में असफल रही.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत

Embed widget