एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह के कांग्रेस में एकता वाले वीडियो पर बीजेपी का तंज, कहा- कमलनाथ को हटाने की साजिश

मध्य प्रदेश के रतलाम में अलग-अलग गुटों में मिलने आए कार्यकर्ताओं को देखकर नाराज हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ तो साल 2023 का विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव होगा. वहीं, बीजेपी ने इसे कांग्रेस में गुटबाजी का एक और उदाहरण बताया है.

वीडियो पर कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए प्रदेश बीजेपी सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि सिंह पार्टी में गुटबाजी को उजागर कर रहे थे और वीडियो का उद्देश्य कमलनाथ को राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से बेदखल करना था. रजनीश अग्रवाल ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह पहले से ही इस सच्चाई को जानते हैं कि 2023 में मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करना कांग्रेस के लिए एक दूर का सपना है. 

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी उसके बाद अस्तित्वहीन हो जाएगी. बीजेपी नेता ने दावा किया इसके बावजूद दिग्विजय सिंह ने वीडियो में पार्टी में गुटबाजी का जानबूझकर उल्लेख किया ताकि सभी को यह बताया जा सके कि कमलनाथ के नेतृत्व में यह हो रहा है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह वीडियो में कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, 'एक ग्रुप अलग मिलेगा, एक ग्रुप अलग मिलेगा तो कभी चुनाव जीत नहीं सकते. मेरा सर खपाना भी बेकार है और कमलनाथ जी बेचारे भी कुछ नहीं कर पाएंगे. सब लोग एक हो लेकिन आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं. मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन आप लोग अलग अलग खड़े हैं... ऐसा काम थोड़ी चलेगा.... मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2023 का अखिरी चुनाव है. बता देता हूं आप लोगों को, अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिये. फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली. वर्कर नहीं मिलेगा, काम करने वाला.'

वहीं रतलाम जिला कांग्रेस (नगर) के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि दिग्विजय सिंह शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. कटारिया ने कहा, ‘‘शनिवार की सुबह, सिंह ने मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं (रतलाम जिले के जावरा से आए) को अलग-अलग गुटों में खड़े देखकर नाराजगी व्यक्त की. सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा.’’

ये भी पढ़ें-
चारा घोटाले के पांचवें केस में आज लालू प्रसाद यादव समेत 38 दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनाई जाएगी सजा

कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति, वैंकेया नायडू या ओम बिड़ला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget