एक्सप्लोरर

MP उपचुनाव: शह और मात का खेल शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़कर BJP ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध

मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.उपचुनाव वाली 24 सीटों में से 23 सीट ऐसी हैं जहां पहले कांग्रेस काबिज थी.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर शह और मात का खेल शुरू हो गया है. चुनाव तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं. कांग्रेस के कई बागी विधायकों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं. कोरोना काल के बीच राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. तो दूसरी तरफ कांग्रेस बीजेपी के इस सदस्यता मिशन पर निशाना साध रही है.

मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इसी कोशिश में कल बीजेपी ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाते हुए इसके 200 से ज्यादा कार्यकर्तओं को अपना सदस्य बना लिया. इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मौजूद थे. बताया जा रहा है कि बीजेपी में शमिल हुए ये लोग कांग्रेस सरकार के उन पूर्व विधायकों और मंत्रियों के करीबी हैं जो कमलनाथ का साथ छोड़कर बीजेपी के पाले में आ चुके हैं.

कोरोना काल में आयोजित बीजेपी के इस सदस्यता अभियान पर विवाद भी हुआ. आरोप लगे कि इसमें नेताओं ने सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा. अब कांग्रेस इसी को मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेर रही है.

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, अगर गृह मंत्रालय के सर्कुलर दिनांक 17 मई 2020 के अनुसार सभी राजनैतिक गतिविधियों और बैठकों पर पाबंदी है, तो फिर ये भाजपाइयों की 'जमात' मध्य प्रदेश में किसके 'ब्याह' के लिए एकत्रित हुई है? आदरणीय अमित शाह जी या तो आप स्थिति स्पष्ट कीजिए या उन सभी को गिरफ्तार कीजिए जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

मध्य प्रदेश के 24 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीखों का अभी एलान नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों अभी से ही एक दूसरे को शह और मात देने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि उपचुनाव वाली 24 सीटों में से 23 सीट ऐसी हैं जहां पहले कांग्रेस काबिज थी, कमलनाथ इन सीटों को फिर से जीतकर सत्ता में दोबारा लौटने की कोशिश कर रहे हैं वहीं बीजेपी को बागियों का सहारा है.

यह भी पढ़ें-

क्या कोरोना से लड़ने में सरकारी तंत्र फेल रहा, समझिए- लॉकडाउन से फायदा या फजीहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget