एक्सप्लोरर

MP चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों का कर्ज माफ करने और 10 हजार रु. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किए. घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस ने पार्टी में एकजुटता दिखाने की भी भरपूर कोशिश की. इस मौके पर कमलनाथ के अलावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया. पार्टी ने दावा किया है कि सत्ता में आते ही वह किसानों का कर्ज माफ करेगी और किसानों के लिए बिजली के दाम आधी करेगी. साथ ही कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और मोबाइल देने का वादा किया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में कहा कि ये कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं वचनपत्र है. ये दफ्तर में नहीं सड़कों पर बना है. इसमें महिलाओ युवाओं किसानों और व्यापारियों का ध्यान रखा गया है.

घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस ने पार्टी की एकजुटता दिखाने की भी भरपूर कोशिश की. इस मौके पर कमलनाथ के अलावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे. दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में अब तक सक्रिय नहीं रहे हैं. पार्टी के कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं. इसकी बड़ी वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया से वर्चस्व की लड़ाई बताई जाती है.

मध्य प्रदेश चुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तंज, गाया- करवटें बदलते रहें सारी रात हम...

कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणापत्र को जुमलापत्र करार दिया. उन्होंने कहा कि जनता को 15 वर्ष तक ठगने का जुमलापत्र है. वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रचार प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी सोच सकारात्मक, प्रगतिशील और एक नये सबेरे की सोच है, पहली बार घोषणापत्र नहीं वचनपत्र और संकल्प पत्र रखा जा रहा है.

ABP Exclusive: दिग्विजय से झगड़े पर सिंधिया का बड़ा बयान, 'बीजेपी को हराने के लिए पार्टी एकजुट है'

कमलनाथ के प्रमुख वादे- जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे. महिलाओं के स्व सहायता समूह के क़र्ज़ माफ़ करेंगे. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे. बच्चियों के विवाह के लिये 51000 ₹ का अनुदान देंगे. विधान परिषद का गठन करेंगे. 10000 रुपये प्रतिमाह हर परिवार के एक बेरोज़गार युवा को दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर एक चरण में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. सूबे में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबल है. ओपिनियन पोल पर गौर करें तो बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

सर्वे: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सेफ, राजस्थान में कांग्रेस देगी बड़ा झटका, मध्य प्रदेश में मुश्किल से मिलेगी सत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget