एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेशः चालान के लिए रोके जाने पर भड़के व्यक्ति ने पुलिस के सामने बाइक में लगा दी आग

सीएसपी के मुताबिक घटना में जली मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली गई है. घटना के वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल आम सड़क के किनारे लपटों में घिरी नजर आ रही है और पुलिसकर्मी व राहगीर इसे बस देख रहे हैं.

इंदौरः यातायात पुलिस की ओर से चालान काटने के लिये रोके जाने पर भड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद की मोटरसाइकिल में आग लगा दी. पुलिस का दावा है कि इस अजीबो-गरीब घटना के समय मोटरसाइकिल सवार नशे में चूर था. इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में कल रविवार रात सामने आई इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस वाकये को यातायात पुलिस की कथित अवैध वसूली से भी जोड़ रहे हैं.

घटना के बारे में शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निहित उपाध्याय ने सोमवार को बताया, "यातायात पुलिस के दल ने रविवार रात एक मोटरसाइकिल सवार को जब नियमित चेकिंग अभियान के तहत रोका, तब उसने बहुत शराब पी रखी थी. उसके पास वाहन के दस्तावेज भी नहीं थे."

चालक की नहीं पो पाई है पहचान

उन्होंने बताया, "यातायात पुलिस उससे चालान वसूल पाती, इससे पहले ही उसने गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी और फरार हो गया. हम उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. उसे ढूंढकर उसके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाये जायेंगे."

सीएसपी के मुताबिक घटना में जली मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली गई है. घटना के वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल आम सड़क के किनारे लपटों में घिरी नजर आ रही है और पुलिसकर्मी व राहगीर इसे बस देख रहे हैं.

लोगों का आरोप पुलिस कर रही है परेशान

वीडियो में अज्ञात लोगों की कुछ आवाजें भी सुनी जा सकती हैं जिनमें कहा जा रहा है कि नया मोटर गाड़ी कानून मध्यप्रदेश में फिलहाल लागू नहीं हुआ है और इसके बावजूद स्थानीय यातायात पुलिस इसके नाम पर वाहन चालकों को परेशान कर रही है.

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नये मोटर वाहन अधिनियम में यातायात नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने के प्रावधानों को "जनविरोधी" बताते हुए सोमवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका.

शहर के मालवा मिल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस कानून के नाम पर पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और शराब की दुकानों तथा पब-बारों के पास वाहन सवारों से जबरिया वसूली कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नये मोटर वाहन अधिनियम में भारी जुर्माने से जुड़े प्रावधानों को वापस लिये जाने की मांग की.

Surprising: बेंगलुरु के इंजीनियर ने 15 KM की यात्रा के लिए पुणे में ऑटो वाले को चुकाए 4300 रुपये

सेना प्रमुख बिपिन रावत का बड़ा खुलासा, बोले- बालाकोट में सक्रिय हैं आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget