एक्सप्लोरर

5 स्‍टार होटल में मर्डर! लव ट्रायंगल में गई शख्स की जान, 12 घंटे में जानें कैसे सुलझ गई मिस्ट्री

Guwahati Crime: गुवाहाटी पुल‍िस ने फाइव स्‍टार होटल में हुई 42 वर्षीय शख्‍स की नृशंस हत्‍या की गुत्‍थी को सुलझा ल‍िया है, जोक‍ि त्र‍िकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है.

Guwahati Murder Case: गुवाहाटी के फाइव स्‍टार होटल में 42 वर्षीय शख्‍स की नृशंस हत्‍या की गुत्‍थी को पुल‍िस ने कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा क‍िया है. त्र‍िकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस हत्‍या के मामले में पुल‍िस ने आरोपी प्रेमी-प्रेम‍िका के जोड़े को धर दबोचा है. सोमवार (5 फरवरी) देर रात्र‍ि में यह जोड़ा गुवाहाटी एयरपोर्ट से कोलकाता फरार होने की फि‍राक में था.

एनडीटीवी की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पुल‍िस ने बताया कि गुवाहाटी हवाई अड्डे के पास स्‍थ‍ित अजारा होटल में 42 वर्षीय संदीप सुरेश कांबली ठहरे हुए थे, ज‍िनको कमरे में मृत पाया गया. यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. हत्‍या के मामले में आरोपी 25 वर्षीय अंजलि शॉ और 27 वर्षीय उसके प्रेमी राकेश शॉ को भी ग‍िरफ्तार क‍िया गया है. पुल‍िस ने दोनों को गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही अरेस्‍ट कर ल‍िया था. 

पुल‍िस सूत्रों के अनुसार, मृतक कांबली पुणे के एक कार डीलर थे. होटल कर्म‍ियों ने उनको रूम के कमरे में फर्श पर पड़े हुए देखा, ज‍िनकी नाक से बहुत ज्‍यादा खून बह रहा था.  

प‍िछले साल कांबली से हुई थी अंजल‍ि की दोस्‍ती 

सूत्रों ने बताया कि अंजलि और कांबली की प‍िछले साल ही कोलकाता एयरपोर्ट पर मुलाकात के बाद दोस्‍ती हुई थी. अंजलि कोलकाता एयरपोर्ट पर स्‍थ‍ित एक रेस्तरां में काम करती है. अंजल‍ि और कांबली दोनों र‍िलेशनश‍िप में भी रहे, लेक‍िन मामला यहां कुछ पेच‍ीदगी वाला तब बन गया जब उसका पहले से प्रेम प्रसंग राकेश के साथ चल रहा था.

राकेश बना रहा था शादी करने का दवाब 

अंजल‍ि उसके (राकेश) साथ पहले से ही र‍िलेशनशिप में थी. राकेश, अंजल‍ि पर लगातार शादी करने का दवाब बना रहा था. अंजल‍ि ने पूछताछ के दौरान बताया क‍ि पीड़‍ित कांबली के फोन में उसकी कई अंतरंग तस्‍वीरें थीं. इसको लेकर भी वह बेहद परेशान थी.  

अंजल‍ि और राकेश ने बनाई थी पूरी योजना 

इस सभी के बाद अंजल‍ि और राकेश ने योजना तैयार की क‍ि क‍िस तरह से यह तस्‍वीरें कांबली से हास‍िल की जाएं. योजना के मुताब‍िक अंजल‍ि ने कांबली से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर म‍िलने का फैसला क‍िया, लेक‍िन कांबली ने कोलकाता की बजाय गुवाहाटी म‍िलने की बात कही. इसके ल‍िए 5 स्‍टार होटल में कमरा बुक क‍िया गया.  

मारपीट के बाद कांबली से छीन ल‍िए दोनों फोन  

अंजलि और राकेश ने एक साथ गुवाहाटी के ल‍िए उड़ान भरी, लेक‍िन वहां पहुंचने पर दोनों अलग हो गए. राकेश ने कांबली को ब‍िना बताए उसी होटल में अपने ल‍िए भी कमरा बुक कर ल‍िया, जहां वह दोनों (अंजल‍ि-कांबली) ठहरे हुए थे.

अंजल‍ि और कांबली दोनों एक साथ ही होटल में पहुंचे थे, लेक‍िन इस बीच राकेश की भी एंट्री हो गई. राकेश को होटल में देखकर कांबली गुस्‍सा हो गया. दोनों के बीच झगड़ा व मारपीट हुई. कांबली बुरी तरह से घायल हो गए और इसके बाद अंजल‍ि व राकेश उसको होटल में छोड़कर फरार हो गए. मारपीट के दौरान कांबली से दोनों ने उनके दो मोबाइल फोन भी छीन ल‍िए थे. इनमें ही अंजल‍ि की कथ‍ित तौर पर अंतरंग तस्‍वीरें थीं. 

आरोप‍ियों तक इस तरह पहुंची पुल‍िस टीम  

होटल कर्म‍ियों को द‍िन के वक्‍त राकेश की एक फोन कॉल आई थी, ज‍िसके बाद वह अलर्ट हो गए. इसके बाद पूरे मामले की सूचना गुवाहाटी पुल‍िस को दी गई. दोनों संद‍िग्‍धों तक पहुंचने के ल‍िए पुल‍िस ने होटल के रज‍िस्‍टर से लेकर सीसीटीवी फुटेज और एयरपोर्ट पैसेंजर की ल‍िस्‍ट खंगाली जि‍सके बाद अंजलि और राकेश को सोमवार रात 9:15 बजे कोलकाता की फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही होटल के पास से गिरफ्तार कर लि‍या. इन दोनों की ग‍िरफ्तारी के बाद पुल‍िस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और घटनाओं के तार आपस में जोड़ने की कोश‍िश में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: 'आरक्षण पर 50 फीसदी की लिमिट उखाड़ फेंकेंगे', राहुल गांधी ने बताया क्या है कांग्रेस की गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget