एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में लाखों रुपये लेकर चंपत हुआ लॉटरी संचालक, लोग काट रहे पुलिस थाने के चक्कर

Lottery Profit Case: आगरा में एक लॉटरी संचालक लोगों के लाखों रुपये लेकर चंपत हो गया है. इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Lottery Fraud: यूपी (UP) के आगरा (Agra) में लॉटरी (Lottery) में मुनाफे का लालच देकर लाखों की चपत लगाने का मामला सामने आया है. शहर के शाहगंज इलाके के प्रकाश नगर में एक लॉटरी संचालक ने लोगों को मुनाफे का झांसा दिया और लाखों रुपये लेकर रफू-चक्कर हो गया. इस शख्स पर आरोप लगा है कि पहले तो इसने लोगों को मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये जमा कर लिए और जब इससे पैसे वापस मागे गए तो टालने लगा, लेकिन अब वो अपने घर से भी फरार हो गया है. इसके बात पीड़ितों ने पुलिस (Police) में गुहार लगाई. तो वहीं पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.

आगरा के शाहगंज इलाके के प्रकाश नगर में रहने वाले लोगों ने एसपी सिटी विकास कुमार से शिकायत की है कि उनके ही मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति लॉटरी संचालन का काम करता था. साल 2019 में उसने लोगों से संपर्क किया और कोई 52 सप्ताह की स्कीम बताई. उसने लोगों को झांसा दिया कि इस स्कीम के तहत हर हफ्ते 500 से 2 हजार रुपये जमा कराएं और मोटा मुनाफा कमाएं. इसकी अवधि पूरी होने पर 10 पर्सेंट के हिसाब से बढ़कर रकम मिलेगी.

मजदूर वर्ग के लोगों को दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लोग मजदूर वर्ग के हैं. इन लोगों ने लॉटरी संचालक के झांसे में आकर हर हफ्ते 500, 1000 और 2000 रुपये जमा करना शुरू कर दिया. उसने हर व्यक्ति को एक डायरी दे रखी थी जिसमें वो हर बार रकम को लिख देता था. इसके बाद साल 2020 में कोरोना काल में लोगों का काम बंद हो गया लेकिन वो स्कीम के तहत पैसे लेता रहा. फिर 52 सप्ताह का समय भी पूरा हो गया. जब पीड़ितों ने अपनी रकम ब्याज सहित वापस मांगी तो वो टालने लगा. हर बार एक नया बहाना बनाकर इन लोगों को लौटा देता था. अब वो अपने घर से भी फरार हो गया है. जिसके बाद लोग पुलिस के पास गुहार लेकर पहुंचे.

क्या कहना है पुलिस का

इस मामले पर एसपी सिटी (SP City) ने बताया है कि लॉटरी संचालक (Lottery Operator) की शिकायत मिली है. मामले में पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए हैं. इसके बाद थाना पुलिस को जांच करने के साथ ही कार्रवाई करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं. पीड़ितों में एक का कहना है कि उसने अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे (Money) जमा किए थे. सोचा था कि रकम इकट्ठा हो जाएगी उससे बेटियों की शादी कर देगा लेकिन अब तो भटकने पर मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: Kolkata FF Fatafat Result Today: कोलकाता FF फटाफट लॉटरी गेम दिन में खेला जाता है 8 बार, जानिए- कहां चेक कर सकते हैं आज का रिजल्ट

ये भी पढ़ें: PIB Fact Check: आपको भी मिल रहा है 25 लाख रुपये की लॉटरी का मैसेज! जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget