एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी ने 10 साल में नहीं किया कोई बड़ा काम, हर संस्थान...', जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

Congress Meeting News: दिल्ली में बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की.

Congress Meeting in Delhi: कांग्रेस ने गुरुवार (4 जनवरी) को दिल्ली में एक महत्वूपर्ण बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि BJP ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसे माइलस्टोन कहा जा सके. वह यूपीए-कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं.

खरगे यहीं नहीं रुके, उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पीएम PSU और बड़ी संस्थाओं को बेच रहे हैं. उन्होंने देश की लाइफलाइन रेलवे से लेकर हर संस्थान को तबाह किया है. ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है. मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वह कितनी गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं."

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
खरगे ने आगे कहा, "अहंकार, पाप और झूठ की उम्र सीमित होती है. हमारे नायकों ने सत्य के रास्ते पर संघर्ष का हमें जो मंत्र दिया, उसी पर कायम रहते हुए इनको जवाब देना है." इसके अलावा खरगे ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें वोटर लिस्ट से लेकर पोलिंग बूथ के माइक्रो मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा. घर-घर जाना पड़ेगा. माइग्रेंट वोटरों को वोट देने के लिए बुलाना होगा. एससी/एसी/ ओबीसी वोटरों पर खास ध्यान देना होगा, उनके वोट कटने न पाएं. जिला निर्वाचन अधिकारी से इन मामलों पर लगातार संपर्क में रहना होगा.

'सभी मतभेद भुलाकर मिलकर करें काम'
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा, हमें जो कुछ करना है, उसके लिए अगले तीन महीने ही हमारे पास हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है. खरगे ने सभी नेताओं से कहा कि सारे मतभेद भुला कर एक टीम के रूप में हमें केवल कांग्रेस को कामयाब बनाने के बारे में सोचना है, उसी के लिए पूरी ताकत लगानी है और पार्टी के इंटरनल मामलों को मीडिया तक ले जाने से बचना है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: क्या हैं केजरीवाल पर लगे वो पांच आरोप, जिन्हें लेकर दिल्ली सीएम से पूछताछ करना चाहती है ED? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget